फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man caught in molesting 4 years girl child

4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश, धरा गया वहशी

Fri, 30 Aug 2013 03:11 AM IST
लखनऊ/अनिल त्रिपाठी
लखनऊ/अनिल त्रिपाठी Updated Fri, 30 Aug 2013 03:11 AM IST
विज्ञापन
man caught in molesting 4 years girl child

मड़ियांव क्षेत्र में बुधवार शाम एक वहशी दरिंदे ने चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन


शोर सुनकर घर वाले आ गए और दरिंदे को दबोच उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंपा दिया। पुलिस मासूम के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस की मानें तो आरोपी सीतापुर रोड के केशवनगर में अपने मौसा के घर रहकर पढ़ाई करता है। आरोपी का पीड़ित के घर आना जाना था।

इंस्पेक्टर मड़ियांव रघुवीर सिंह के मुताबिक, पेशे से एक मजदूर अपने परिवार के साथ मड़ियांव क्षेत्र में रहता है।

मजदूर की एक चार साल की बेटी है। शाम को पड़ोस के मोहल्ले का मनीष यादव (18) उसके घर आया और बच्ची को घर पर अकेले पाकर अश्लील हरकत करने लगा। पुलिस के मुताबिक उस समय घर वाले अस्पताल में किसी परिजन को देखने गए थे।
विज्ञापन


बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर लिया और कमरे में उठा ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। तभी शोर सुनकर मोहल्ले व घर वाले आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने आरोपी को दबोच लिया। भीड़ ने पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

एसओ का कहना है कि, आरोपी मूल रूप से बीकेटी के संसारीपुर का रहने वाला है। सीतापुर रोड के केशवनगर में वह अपने मौसा के घर रहकर पढ़ाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed