{"_id":"60d1a1988ebc3e2a014aa95e","slug":"man-arrested-with-more-than-40-lakh-rupees-gold-on-lucknow-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: दुबई से आयरन प्रेस में 40 लाख रुपये का सोना छिपाकर ला रहा था यात्री, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: दुबई से आयरन प्रेस में 40 लाख रुपये का सोना छिपाकर ला रहा था यात्री, गिरफ्तार
Tue, 22 Jun 2021 02:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:08 PM IST
सार
कस्टम विभाग की टीम ने दुबई से 40 लाख रुपये का सोना लेकर आ रहे एक यात्री को लखनऊ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बरामद हुआ सोना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार तड़के एक यात्री को दुबई से तस्करी का सोना लाते हुए कस्टम की टीम ने पकड़ा है। यह यात्री आयरन प्रेस में लगभग 814 ग्राम सोने का बिस्किट छिपाकर ला रहा था।
विज्ञापन
कस्टम के अनुसार इस सोने की कीमत 40,15,485 रुपये है। कस्टम की टीम को इस यात्री पर शक हुआ तो उसके लगेज की जांच की गई।
लगेज के भीतर एक आयरन प्रेस निकला जिसको खोला तो उसके अंदर सोने का बिस्किट रखा हुआ पाया गया। यात्री को गिरफ्तार कर कर न्यायालय में पेश करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन