फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   magnum finance fraud case

पुलिस की ताबड़-तोड़ दबिशें, हत्थे लगा मैग्नम फाइनेंस का संचालक

Sun, 08 Sep 2013 02:50 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 08 Sep 2013 02:50 AM IST
विज्ञापन
magnum finance fraud case

निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने के आरोपी मैग्नम फाइनेंस के संचालक अरुण चतुर्वेदी को गुडंबा पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


उसके भाई व एक सहयोगी महिला की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। तीनों के खिलाफ गुडंबा थाने में 39 मामले दर्ज हैं। विभिन्न थानों के पांच सबइंस्पेक्टरों की टीम द्वारा तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


एसओ गुडंबा रामप्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस टीम को साथ लेकर आज सुबह मड़ियांव के नायकनगर में अरुण चतुर्वेदी के घर दबिश दी। वहां मौजूद मैग्नम फाइनेंस के संचालक अरुण चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे भाई वरुण चतुर्वेदी व सहयोगी नीलम की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। तीनों के खिलाफ गुडंबा थाने में जालसाजी, रकम हड़पने व अन्य धाराओं के तहत 39 मामले दर्ज हैं।

इनकी तफ्तीश के लिए एसएसपी ने हजरतगंज कोतवाली के एसआई श्याम चंद्र त्रिपाठी, महानगर कोतवाली के तरुण कुमार पांडेय, हसनगंज कोतवाली के राजेंद्र सिंह, नाका कोतवाली के टीपी वर्मा व राजीव सिंह की टीम गठित की थी।


मोहल्ला नारायणनगर निवासी सत्येंद्र कुमार मिश्रा द्वारा 21 अगस्त को दर्ज कराई एफआईआर की तफ्तीश कर रहे एसआई श्याम चंद्र त्रिपाठी ने आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट प्राप्त करके गुडंबा पुलिस को तीनों को पकड़ने को कहा था।

विवेचक श्याम चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सत्येंद्र ने मैग्नम फाइनेंस के संचालक अरुण चतुर्वेदी, वरुण चतुर्वेदी व नीलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों पर लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर रकम हड़पने व तगादे पर गालीगलौज, धमकाने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed