फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Police raided in a Spa in Gajipur in Lucknow.

स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने संचालक समेत 20 युवतियां व 15 युवक पकड़े

Sun, 14 Feb 2021 12:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Feb 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Police raided in a Spa in Gajipur in Lucknow.
आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाते पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala

इंदिरानगर व गाजीपुर थानाक्षेत्र की नामी कॉलोनियों में संचालित छह सैलून व स्पा सेंटर में शनिवार को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान सेक्स रैकेट संचालित होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों से 35 लोगों को दबोचा जिसमें 20 युवतियां, 15 युवक समेत संचालक शामिल हैं। वहीं पुलिस ने 2.58 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। इसके अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी मिलीं।

विज्ञापन


एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, पकड़े गए लोगों और संचालकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं एक फरार संचालक आयुष समेत अन्य की तलाश की जा रही है। जबकि द माउंटेन सैलून की महिला संचालिका को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई लड़कियां लखनऊ व आसपास केजिलों की बताई जा रही है। वहीं सभी युवक लखनऊ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


इन स्पा सेंटरों पर पड़ा छापा
एसीपी गाजीपुर योगेश कुमार के मुताबिक, गाजीपुर थाना क्षेत्र के अमाया हेवन ए सैलून एंड स्पा सेंटर, ईश्वरपुरी इंदिरानगर सेक्टर-12, जस्ट हेवन सैलून एंड स्पा सेंटर ओम प्लाजा इंदिरानगर सेक्टर-19 और वहीं के द माउंटेन सैलून एंड स्पा सेंटर में छापा मारा गया। इसके अलावा इंदिरानगर के  द स्टाइलिश सैलून एंड स्पा सेंटर खुर्रमनगर, पर्पल आर्चिड सैलून एंड स्पा सेंटर शिवाजीपुरम, ब्यूटी एंड माइंड सैलून एंड स्पा सेंटर खुर्रमनगर में छापा डाला गया। इस दौरान गाजीपुर व इंदिरानगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा व अजय प्रकाश त्रिपाठी सहित दोनों थानों की पुलिस टीम मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ टीमों ने की छापेमारी, पुलिस को धमकाया

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के नेतृत्व में एसीपी महानगर योगेश कुमार, इंदिरानगर से अजय त्रिपाठी, गाजीपुर से प्रशांत मिश्रा, गुडंबा से फरीद अहमद, इंस्पेक्टर विकासनगर और महिला थाने की पुलिस समेत आठ टीमों ने छापा डाला। इस दौरान इंदिरानगर स्थित स्टालिश सैलून एंड स्पा सेंटर, ब्यूटी एंड माइंड, गाजीपुर के जस्ट हेवन और द माउंटेन में मैनेजर और कर्मचारियों ने पुलिस को धमकाने की कोशिश की लेकिन सख्ती के आगे एक न चली। कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। इसके बाद सभी को दबोचकर थाने लाया गया।

मोबाइल पर होती थी बुकिंग, पुलिस खंगाल रही डिटेल
एडीसीपी के मुताबिक, स्पा सेंटर पर काम करने वाली युवतियां मोबाइल के जरिए ग्राहकों की बुकिंग करती थीं। हर आने जाने वाले का नाम व पता रजिस्टर में दर्ज करती थीं। पुलिस ने कई रजिस्टर व मोबाइल भी जब्त किए हैं। वहीं रजिस्टर पर मिले मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर से आम लोगों के मोबाइल पर पहले मैसेज किया जाता था। इसके बाद जब ग्राहकों से संपर्क कर मसाज के 1500 से दो हजार रुपये तय किए जाते थे। इसके बाद स्पा सेंटर पहुंचने के बाद अन्य सुविधाओं केलिए पांच से 10 हजार रुपये तक का रेट तय किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed