फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow man murdered in hapur

लखनऊ से अगवा युवक की हापुड़ में हत्या

Sat, 12 Mar 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Mar 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
lucknow man murdered in hapur
साज‌िश करके की वारदात - फोटो : Demo

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके के जिस युवक को 28 फरवरी की रात उसके चचेरे मामा ने कॉल करके बुलाया और साथ बैठकर दावत उड़ाई थी उसकी हापुड़ में हत्या कर शव जला दिया गया। हापुड़ में लावारिस शव मिलने की जानकारी पर कृष्णानगर पुलिस अगवा आशीष गौड़ (33) के पिता व बहनोई को लेकर को हापुड़ पहुंची। 

विज्ञापन


उन्होंने सोने की तीन अंगूठी, अधजले कपडे़ और फोटो में नजर आ रही फ्रेंचकट दाढ़ी को पहचाना लेकिन, पुख्ता शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट की कार्रवाई की जा रही है। इधर, अपहरण की पड़ताल में जुटी पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी व समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। 
विज्ञापन


एसओ कृष्णानगर विजय कुमार यादव ने बताया कि 28 फरवरी की रात संदिग्ध हालात में लापता हुए मोहल्ला नारायणपुरी निवासी आशीष गौड़ (33) की इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से तलाश चल रही थी। आशीष गौड़ के साथ अपहरण के आरोपी उसके चचेरे मामा संदीप के मोबाइल का लोकेशन हापुड़-गाजियाबाद की तरफ पाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी व आसपास के जिलों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लावारिस मिले युवकों के शवों का ब्यौरा जुटाया जा रहा था। हापुड़ के आनंद विहार में निर्माणाधीन आवासीय कॉलोनी में 29 फरवरी को युवक का जला शव मिलने की जानकारी हुई। 

शिनाख्त के लिए होगा डीएनए टेस्ट

lucknow man murdered in hapur
हत्या करके जला दी लाश - फोटो : Demo

उसकी तीन अंगुलियों में सोने की अंगूठी, कपड़े, उम्र व हुलिया के आधार पर संदेह हुआ। पुलिस की टीम को आशीष के पिता कृष्णकुमार गौड़ व बहनोई के साथ हापुड़ भेजा गया। 

उन्होंने अंगूठी, कपड़े व फोटो में नजर आई फ्रेंचकट दाढ़ी देखकर शव की शिनाख्त अपने बेटे आशीष गौड़ के रूप में की। चेहरा जला होने की वजह से अच्छी तरह पहचानना मुश्किल था। ऐसे में पुख्ता शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। 

इधर, कृष्णानगर पुलिस ने अपहरण के नामजद आरोपी संदीप की पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ करके संदीप व उसके दो साथियों की तलाश शुरू की है। एसओ का कहना है कि प्रतापगढ़ के मूल निवासी संदीप का आखिरी लोकेशन गाजियाबाद में मिला था। 

उसके दोनों साथियों का कोई सुराग नहीं लगा है, जबकि 28 फरवरी को दावत में साथ रहे इंदिरानगर के सेक्टर-11 निवासी आशीष ने पूछताछ में अहम जानकारी दी थी। 

अवैध संबंधों में हत्या का शक

lucknow man murdered in hapur
अंगूठ‌ियों से हुई श‌िनाख्त - फोटो : Demo

एसओ का कहना है कि एक पब्लिकेशन कंपनी में कार्यरत आशीष गौड़ की अपनी पत्नी नेहा से मुकदमेबाजी चल रही थी। पिता कृष्णकुमार व मां शीला के साथ रह रहे आशीष का इंदिरानगर इलाके में आवागमन था। 

वहां अक्सर दावत व मौजमस्ती की जानकारी मिली है। इसमें चचेरा मामा संदीप गौड़ व उसके मौसेरे भाई आशीष के साथ अन्य युवक शामिल होते थे। परिवारीजनों का कहना है कि कई साल पहले प्रतापगढ़ में अपहरण के एक मुकदमे में संदीप के साथ आशीष का भी नाम आया था। नाबालिग होने की वजह से आशीष छूट गया था। इसकी रंजिश थी। 

पड़ताल में जुटी पुलिस का मानना है कि संदीप गौड़ ने साथियों की मदद से साजिश रचकर वारदात अंजाम दी। उसने 20 फरवरी को श्रावस्ती के राजेंद्र के नाम से सिम खरीदा और उसका सिर्फ आशीष से बातचीत में इस्तेमाल करता था। 

आशीष की अंगुलियों में मिली सोने की तीन अंगूठी से जाहिर है कि फिरौती या संपत्ति के लालच में अपहरण नहीं किया गया। वारदात की असल वजह संदीप के हत्थे चढ़ने पर स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed