फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Body of BJP leader's uncle found on the road, accused of kidnapping and murder, was missing since Thursday night

लखनऊ : भाजपा नेता के चाचा का सड़क पर मिला शव, अगवा कर हत्या का आरोप, गुरुवार रात से थे लापता

Fri, 17 Dec 2021 09:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 17 Dec 2021 09:05 PM IST
सार

मुकेश के शव से कुछ दूरी पर उनका चप्पल व एक मोबाइल मिला। उनके गले पर निशान थे। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी पतले तार या रस्सी से गला घोंटने से मौत हुई है।

विज्ञापन
Lucknow: Body of BJP leader's uncle found on the road, accused of kidnapping and murder, was missing since Thursday night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मोहनलालगंज में भाजपा अवध क्षेत्र के मंत्री के चाचा मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा निवासी मुकेश सिंह (46) का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में हरकंशगढ़ी के आउटर रिंग रोड के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घरवालों ने अगवा कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मुकेश बृहस्पतिवार रात से लापता थे। उनकी बाइक हरकंशगढ़ी में पड़ी मिली थी।

विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिणी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक मुकेश बृहस्पतिवार शाम बाजार जाने की बात कह घर से निकले थे। वह गांव के  पास पुलिया के करीब एक दुकान पर काफी देर तक रुके रहे। इसी बीच किसी की कॉल आई तो वह बाइक से हरिकंशगढ़ी गांव के पास पहुंचे, जहां लोगों ने उन्हें सफेद कार में बैठते देखा। रात 11 बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन रिंग बजने के बावजूद फोन नहीं उठा। इस पर मुकेश के भाई सुबोध सिंह ने मोहनलालगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


रातभर तलाश करती रही पुलिस
प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक रात को गुमशुदगी दर्ज करने के बाद मुकेश के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो उनकी लोकेशन हरिकंशगढ़ी में मिली। वहां पहुंचकर एक से डेढ़ किमी का दायदा खंगाला गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मुकेश का एक मोबाइल रात 11 बजे से ही बंद हो गया था, जबकि दूसरा मोबाइल भी तड़के बंद हो गया। शुक्रवार सुबह आउटर रिंग रोड से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया। शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक मुकेश के भाई विनोद सिंह भाजपा के पूर्व पदाधिकारी रहे हैं। उनके भतीजे विकास सिंह वर्तमान में भाजपा अवध क्षेत्र के मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गला कस कर मारने की संभावना
मुकेश के शव से कुछ दूरी पर उनका चप्पल व एक मोबाइल मिला। उनके गले पर निशान थे। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी पतले तार या रस्सी से गला घोंटने से मौत हुई है। हालांकि, पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। मुकेश का दूसरा मोबाइल अब भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस उनके मुकेश दोनों मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाल रही है।


लेनदेन सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल
शव मिलने की सूचना पर डीसीपी दक्षिणी गोपाल कृष्ण चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीओ मोहनलालगंज दिलीप कुमार सिंह व इंस्पेक्टर मोहनलालगंज अखिलेश मिश्र को वारदात के जल्द खुलासे का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मुकेश के गले में निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मुकेश कंप्यूटर वर्कशॉप चलाने के साथ प्रॉपर्टी का भी काम करते थे। इसलिए लेनदेन सहित अन्य बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed