फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lover creates panic

प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, किया हंगामा

Sun, 15 Dec 2013 11:29 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 15 Dec 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
lover creates  panic

अलीगंज क्षेत्र में शनिवार शाम शादी से इन्कार करने पर पूर्व प्रेमिका ने विधि छात्र के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


कॉलोनी के लोग घरों से बाहर निकल आए। पीड़ित छात्र ने मामले की शिकायत वीमेन पावर लाइन व पुलिस से की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित का आरोप है कि युवती के पिता ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है।
अलीगंज स्थित गोयल चौराहा निवासी (परिवर्तित नाम) विनोद विधि छात्र है। वह सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करता है।

छात्र का कहना है कि डेढ़ वर्ष पहले उसकी अलीगंज सेक्टर-पी निवासी एक छात्रा से फोन पर बात होती थी।

मगर छात्रा का कई अन्य युवकों से संबंध होने के चलते उसने फोन पर बात करना बंद कर दी।

शनिवार रात दोबारा छात्रा ने अपने पुराने ब्वाय फ्रैंड को कॉल करके रिश्ता शुरू करने की बात रखी। मगर छात्र ने मना किया।

इससे नाराज छात्रा प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा करने लगी। इस दौरान कॉलोनी के सैकड़ों लोग बाहर आ गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को समझाकर वापस कर दिया। पीड़ित छात्र ने मामले की शिकायत वीमने पावर लाइन व पुलिस से की है।

पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजकर छात्रा से बचाने की गुहार लगाई है। छात्रा का कहना है कि विनोद से उसका चार साल से पुराना रिश्ता है।

इस दौरान छात्रा ने खुद को प्रेग्नेंट भी होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed