फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loot with Brahamkumaris in Lucknow.

ब्रह्मकुमारियों को बंधक बना बदमाशों ने बड़ी की लूट!

Fri, 03 Apr 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Apr 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Loot with Brahamkumaris in Lucknow.

गुडंबा के ब्रह्मकुमारी आश्रम में बुधवार आधी रात के बाद पांच नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला। आश्रम की दो संचालिकाओं को बंधक बनाने के बाद बदमाश तिजोरी और दानपात्र तोड़कर 5.65 लाख रुपये नकद, चांदी के बर्तन और कीमती सामान बटोर ले गए।

विज्ञापन


विरोध पर बदमाशों ने एक ब्रह्मकुमारी के सिर पर तमंचे से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह सूचना के बाद डीआईजी, एसएसपी, एएसपी ट्रांसगोमती समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


फॉरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्कवाड और सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है। हालांकि देर रात तक उसे सफलता नहीं मिल सकी थी।

गुडंबा में फूलबाग कॉलोनी के निकट बहादुरपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नाम से आश्रम है। आश्रम से जुड़े करीब डेढ़ सौ सदस्यों को इसमें आध्यात्म, योग और ध्यान की दीक्षा दी जाती है। बुधवार शाम साढ़े सात बजे सभी सदस्य योग एवं ध्यान करने के बाद अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आश्रम की संचालिका मालती और रीता ने मुख्य प्रवेश द्वार में इंटरलॉक लगा दिया। खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे दोनों प्रथम तल पर अपने कमरे में सोने चली गई थीं।

'हथियारों से लैस बदमाश आसपास ही खड़े थे'

Loot with Brahamkumaris in Lucknow.

रात करीब डेढ़ बजे बदमाशों ने प्रवेश द्वार के नीचे लगा पत्थर काटकर सिटकनी उठाई और इंटरलॉक तोड़कर आश्रम में घुस गए। पहले उन्होंने ग्राउंड फ्लोर में रखे दानपात्र को तोड़ा और रुपये निकाल लिए। फिर प्रथम तल पर पहुंचे और सामान खंगालना शुरू कर दिया।

खटपट की आवाज सुनकर एक ही कमरे में सो रहीं ब्रह्मकुमारियां जाग गईं। उन्होंने देखा कि हथियारों से लैस पांच नकाबपोश बदमाश उनके आसपास खड़े हैं।

शोर मचाने पर मुंह में ठूंसा तमंचा

बदमाशों को सामने देख मालती जोर-जोर से चीखना लगीं तो एक बदमाश ने उनके मुंह में तमंचा लगा दिया और गोली मारने की धमकी दी। फिर वह माथे पर तमंचा सटाकर उनके बगल में ही बैठ गया और रीता को भी बैठ जाने को बोला। वह आश्रम की तिजोरी व कैश के बारे में जानकारी हासिल करने लगा।

दो बदमाश कमरे के बाहर खड़े होकर चौकसी कर रहे थे और उनके दो अन्य साथी आलमारी व सामान खंगालने में जुटे थे। इसी दौरान उनके हाथ वह तिजोरी लग गई, जिसमें 5.65 लाख रुपये कैश रखा हुआ था। उन्होंने तिजोरी तोड़कर कैश निकाल लिया।

डीआईजी ने खोजा बदमाशों के भागने का रास्ता

Loot with Brahamkumaris in Lucknow.

मालती बहन ने इसका विरोध किया तो बदमाश ने उनके सिर पर तमंचे की बट से वार कर दिया। इससे मालती बहन लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। रीता बहन डर की वजह से वहीं दुबकी रहीं। फिर बदमाशों ने उनके दोनो मोबाइल फोन, चांदी के बर्तन व कुछ अन्य कीमती वस्तुएं बटोरी और भाग निकले।

बदमाशों के जाने के बाद ब्रह्मकुमारियों ने आश्रम की दूसरी शाखाओं के संचालकों और गुडंबा पुलिस को सूचना दी। आश्रम की संचालिका ब्रह्मकुमारी मालती ने पांच नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना की सूचना के बाद एएसपी ट्रांसगोमती दिनेश यादव, सीओ गाजीपुर दिनेश पुरी, एसओ गुडंबा, क्राइम ब्रांच की टीम समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घंटे भर की छानबीन के बाद भी उनके हाथ कुछ नहीं लगा।

अफसर लोगों से पूछताछ करने में ही समय व्यर्थ करते रहे। वहीं डीआईजी आरके चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और खुद छानबीन करने लगे।

घर के बगल में एक खाली प्लाट की दीवार पर लगी कुछ ईंट देखी। यह वही रास्ता था, जिसे डाका डालने के बाद बदमाशों ने इस्तेमाल किया था। पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed