फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loot with a contractor in Lucknow.

गुलेल से गाड़ी का शीशा तोड़ा, पंचर किया और लाखों रुपये भरा बैग ले उड़े

Tue, 05 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Loot with a contractor in Lucknow.

गोमतीनगर इलाके में टप्पेबाजों ने मंगलवार सुबह नोटों से भरा बैग लेकर निकले एक ठेकेदार की गाड़ी का शीशा गुलेल से तोड़ा, गाड़ी पंचर कर ध्यान भटकाया और 4.50 लाख रुपये नगद, 60 लाख रुपये के एफडीआर व जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग उड़ा ले गए।

विज्ञापन


ठेकेदार को काफी देर बाद इसकी भनक लगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों की तलाश में इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एसओ गोमतीनगर अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि विराम खंड निवासी ठेकेदार अजमुल हसन किदवई मंगलवार सुबह 9:45 बजे अपने घर से 4.50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर स्कार्पियो से निकले।
विज्ञापन


बैग में 60 लाख के एफडीआर, चेकबुक, इनकमटैक्स, सेल्सटैक्स से संबंधित दस्तावेज व जरूरी फाइलें थीं। उन्होंने सृजन विहार कॉलोनी में एलडीए के एक अधिकारी के घर जाकर बातचीत की। इसके बाद हुसेड़िया चौराहा के रास्ते हैनीमैन की तरफ निकले। अचानक तेज आवाज के साथ गाड़ी पिछला शीशा टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी का पिछला शीशा टूटने के बाद कर दिया पंचर

Loot with a contractor in Lucknow.
ठेकेदार अजमुल हसन - फोटो : amar ujala

अजमुल ने सड़क किनारे गाड़ी रोककर शीशा चेक किया और आगे बढ़े ही थे कि गाड़ी लहराई। उसका पिछला बायां पहिया पंचर हो गया। शीशा टूटने से परेशान अजमुल गाड़ी के पंचर होने से झुंझला गए। पहिया बदलने के इरादे से गाड़ी रोकी।

नटबोल्ट न खोल पाने पर उन्होंने अपने मुंशी रत्नेश श्रीवास्तव को कॉल की और गाड़ी को धीमी रफ्तार से हैनीमैन चौराहा के पास पंचर बनाने वाली दुकान पर ले गए। रत्नेश के आने पर भुगतान के इरादे से गाड़ी का गेट खोला तो बैग गायब था।

हैरत में पड़े अजमुल ने आसपास मौजूद लोगों से बैग के बारे में पूछा। कुछ पता न चलने पर पुलिस को फोन किया। इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

अजुमल को शक है कि एलडीए के अधिकारी के घर से निकलने पर टप्पेबाजों ने उनका पीछा किया। पहले गुलेल से गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ा और कील फेंककर गाड़ी पंचर की और इस दौरान बैग उड़ा ले गए। एसओ का कहना है कि बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed