फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loot in constable house in sarojni nagar.

पुलिस वाले के घरवालों को बनाया बंधक, लूटा!

Mon, 19 Jan 2015 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Jan 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
Loot in constable house in sarojni nagar.

सरोजनीनगर में शनिवार रात असलहों से लैस बदमाशों ने कानपुर के किदवई नगर में तैनात दरोगा आनंद शर्मा के घर पर धावा बोल दिया। परिवारवालों को बंधक बनाकर नकदी व जेवरात बटोर लिए। शोर पर पड़ोसियों के घर से निकलने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कराई। बदमाशों का तो सुराग नहीं मिला, लेकिन कुछ दूरी पर हैंडपंप के पास शराब की बोतलें, बेलचा और छह खोखे पड़े पास गए। घर में लूट की सूचना पर आए आनंद शर्मा ने बताया कि स्कूटर्स इंडिया कॉलोनी में पिता पद्मनारायण और मां इंद्रावती के साथ ही भाई अवधेश और उसकी पत्नी प्रीति रहती हैं।
विज्ञापन


वारदात की रात यही चार लोग घर में थे। रात करीब साढ़े तीन बजे आहट पर पिता की नींद टूटी। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने पर पिता ने मां को जगाने के साथ ही खिड़की से झांका। मेनगेट खुला होने के साथ ही छह बदमाशों को सामान बटोरता देख शोर मचाया। शोर सुनकर छोटा भाई अवधेश भी जाग गया, लेकिन उसका कमरा भी बाहर से बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में तीन पुलिसवाले फिर भी हो गई लूट

Loot in constable house in sarojni nagar.

बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सबको चुप करा दिया। इसके बाद दूसरे कमरों से 30 हजार रुपये के साथ ही करीब चार लाख के जेवर बटोरकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद अवधेश किसी तरह कमरे से निकला और पिता के कमरे का दरवाजा खोलने के साथ मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया।

जागे पड़ोसियों के पीछा करने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। वारदात की सूचना पुलिस के साथ ही आनंद को भी दी गई। सूचना पर पहुंची रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।

पद्मनारायण के बड़ा बेटा आनंद सब इंस्पेक्टर होने के साथ ही दो अन्य बेटे राजू व सौरभ भी पुलिस विभाग में सिपाही हैं। घर में तीन-तीन पुलिसवाले होने के चलते कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि बदमाश धावा बोल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed