फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot after shoot dead

गोली मारने के साथ ही लूटे थे एक लाख रुपये

Tue, 22 Oct 2013 02:28 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Tue, 22 Oct 2013 02:28 AM IST
विज्ञापन
loot after shoot dead

ठाकुरगंज क्षेत्र में तेल व्यवसायी आयुष साहू की सरेराह हत्या व दो साथियों पर फायरिंग के मामले में सनसनीखेज राज उजागर हुए हैं।

विज्ञापन


घायल युवक ने बयान दिया है कि झगड़ा बीयर खरीदने पर नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी डीलर के रंगदारी मांगने पर हुआ था।

पिस्टल दिखाकर धमकाने का असर न होने पर हमलावरों ने आयुष को गोली से उड़ाया और दोस्तों पर फायरिंग की।

खून से लथपथ होकर सड़क पर गिरे आयुष की जेब से एक लाख रुपये व मोबाइल लूटकर दोनों आरोपी भागे थे।

आयुष के पिता से तहकीकात में रकम की पुष्टि होने पर पुलिस ने कत्ल व कातिलाना हमले के मुकदमे में लूट की धारा बढ़ा दी है। इसके साथ आत्मरक्षा में फायरिंग की कहानी की धज्जियां उड़ गई हैं।

सीओ चौक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले के आरोपी अकील अंसारी व अब्दुल अजीम उर्फ बाबू ने आयुष को गोली से उड़ाने के बाद उसकी जेब से एक लाख रुपये व मोबाइल लूटा था।
विज्ञापन


वारदात में घायल आकाश व नितिन ने बयान दिया है कि आयुष के साथ बीयर पी रहे थे। इस बीच दोनों आरोपी पहुंचे और अकील ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए आयुष से रंगदारी मांगी। आनाकानी करने पर पिस्टल तानकर धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद आयुष के इन्कार करने पर गोली मार दी। आयुष के खून से लथपथ होकर सड़क पर गिरते ही दोनों हमलावरों ने पास में खड़े आकाश व नितिन पर फायरिंग कर दी।

घायल होकर गिरे युवकों ने अकील को आयुष की जेब से मोबाइल व रुपये निकालते देखा। वहीं, आयुष के पिता ने पुलिस को बयान दिया है कि उनके बेटे के पास एक लाख रुपये थे, जो नहीं मिले।

सफारी से भागे थे कातिल

सीओ चौक का कहना है कि सरेराह दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर अकील व अब्दुल अजीम बाइक से भागे। बाइक ठिकाने लगाने के बाद अकील मोहल्ला कंधई खेड़ा में अपने ड्राइवर छोटू लोधी के घर पहुंचा।


पत्नी से अपनी सफारी की चाभी ली और दोनों आरोपी सफारी में सवार होकर फरार हो गए। आयुष का मोबाइल, लूटी रकम, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व बाइक बरामद करने के लिए दोनों आरोपियों का पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed