{"_id":"3db2b4f886c9a82366096e93bad141b0","slug":"llb-student-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी छात्र को दौड़ाकर पीटा, भतीजों को भी धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलएलबी छात्र को दौड़ाकर पीटा, भतीजों को भी धुना
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Sun, 09 Feb 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज में शनिवार शाम स्कूटर से बाइक टकराने को लेकर कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
स्कूटर सवार युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार विधि के छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बचाने पहुंचे उसके भतीजों को भी पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।
तरतारपुर गांव निवासी अतुल मिश्रा लखनऊ विवि से एलएलबी कर रहा है। शाम छह बजे अतुल बाइक से घर लौट रहा था। घर के पास ही बाइक गलत दिशा से आ रहे स्कूटर सवार बादशाह से टकरा गई। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
स्कूटर पर पीछे बैठे युवक ने अतुल को दबोचा और बादशाह ने उसके मुंह पर घूंसा मार दिया। नाक में चोट लगने से खून बहने लगा।
चोट से तिलमिलाए अतुल के विरोध करने पर बादशाह ने अपने आठ-दस साथी बुला लिए। सब मिलकर लाठी-डंडों से अतुल को पीटने लगे।
सिर पर डंडा पड़ने से लहूलुहान होकर गिर पड़ा। किसी तरह बचकर भागा तो हमलावरों ने दौड़ाकर घेर लिया और बेतहाशा पीटने लगे।
इस बीच वहां पहुंचे भतीजे रोहन व राहुल ने चाचा को पीटता देख बचाने का प्रयास किया। हमलावरों ने उन्हें भी पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।
तीनों बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़े। बीच सड़क बवाल होता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर धमकाते हुए भाग निकले।
घायलों को पुलिस ने सिविल अस्पताल महानगर पहुंचाया। पीड़ित छात्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।