जिसने रहने को घर दिया वह मालकिन ही निकली चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज पुलिस ने मोहल्ला पांडेय टोला की एक महिला को उसके बेटे
मकान के एक हिस्से में किराए पर रहने वाले बुजुर्ग दंपती ने शनिवार रात वारदात के दौरान मकान मालिक के बेटे को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंपा था।
एसओ अलीगंज मो तौफीक खान ने
बताया कि पुलिस टीम ने पांडेय टोला के महेश की पत्नी मंजू व उसके बेटे विजय
के दोस्त मुकेश उर्फ बउआ को गिरफ्तार कर मकान में किराए पर रहने वाले
प्रमोद प्रकाश सिंह के घर से चुराए गहने व दो हफ्ते पहले शालिनी मिश्रा के
घर से चुराए जेवर बरामद किए हैं।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि किराए पर रहने
वाले मुकेश की मकान मालिक महेश से न सिर्फ रिश्तेदारी है, बल्कि उसके बेटे
विजय से गहरी दोस्ती है। दोनों ने साथ मिलकर कई स्थानों पर चोरी की।
चुराए
गहने व अन्य कीमती माल विजय की मां मंजू अपने पास रखती थी। पुलिस को शक है
कि मंजू से रैकी कराकर दोनों वारदात अंजाम देते थे।
मुकेश
ने कुबूला कि मंजू के मकान में किराए पर रहने वाले एमआर रवि प्रकाश सिंह
के घर कीमती वस्तुएं देखकर चोरी की योजना बनाई थी।
वारदात के दौरान मंजू के
बेटे विजय को रवि के पिता प्रमोद प्रकाश सिंह व मां देवमती ने रंगे हाथ
पकड़ लिया था। जबकि मुकेश कुछ गहनों के साथ भाग निकलने में सफल रहा था।
कड़ाई से पूछताछ में उसने मुकेश का नाम उगला।
पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
हत्थे चढ़ने पर उसने विजय की मां मंजू के बारे में जानकारी दी। महिला एसआई
गीता द्विवेदी की टीम ने मंजू को गिरफ्तार कर उस कब्जे से गहने बरामद किए
हैं।
इसके अलावा मुकेश ने कुबूला कि दो हफ्ते पहले उसने विजय की मदद से
शालिनी मिश्रा के घर चोरी की थी।