{"_id":"a73fd1e8d5eeadd433a7b33cc86edc1a","slug":"lady-duped-by-con-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहने चमकाने का झांसा देकर लाखों का माल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहने चमकाने का झांसा देकर लाखों का माल लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 May 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पेबाजों ने शुक्रवार सुबह हजरतगंज फायर स्टेशन के भीतर फायरकर्मी विजय शंकर तिवारी की पत्नी अनुराधा के जेवर उड़ा लिए।
विज्ञापन
शाम को कोतवाली पहुंचे विजय ने दो अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
हजरतगंज फायर स्टेशन के भीतर बने क्वार्टर में रहने वाले विजय शंकर इंदिराभवन स्थित फायर सर्विस मुख्यालय में तैनात हैं।
शुक्रवार सुबह 11 बजे पीतांबरी बेचने दो युवक आए और अनुराधा को पत्थर दिखाते हुए कहा कि इससे पीतल का सामान चमक जाता है।
इसके बाद शातिरों ने अनुराधा की सोने की माला उतरवा ली व उसे चमकाने के बाद और जेवर लाने को कहा।
वह दो सोने की जंजीर, टॉप्स, मंगलसूत्र के पेंडेंट और चांदी का झाला ले आई। इसके बाद टप्पेबाजों ने पानी से भरा एक बर्तन और हल्दी मंगाई और दोनों को मिलाकर सारे जेवर अंदर डाल दिए।
इसके बाद टप्पेबाजों ने और पानी लाने को कहा। अनुराधा भीतर गईं, इसी बीच मौका पाकर टप्पेबाजों ने बर्तन से जेवर निकाल लिए और घोल को इंडक्शन चूल्हा में अच्छी तरह से गरम करने की बात कही।
विज्ञापन
बकौल अनुराधा, टप्पेबाजों ने कहा कि वह पड़ोसी के घर पीतांबरी दिखाने जा रहे हैं। जब पानी खौलने लगे तो बुला लेना। पानी खौलने पर अनुराधा पड़ोसी के घर पहुंची तो पता चला यहां कोई आया ही नहीं।
विज्ञापन
घर पहुंचकर अनुराधा ने बर्तन का पानी फेंका तो उसके होश उड़ गए। टप्पेबाज सारे जेवर ले जा चुके थे। विजय ने बताया कि टप्पेबाज करीब ढाई लाख के जेवर ले गए हैं।