फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kidnapping

रुपये न दिए तो महिलाओं का किया अपहरण

Wed, 13 Aug 2014 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 13 Aug 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
kidnapping

शहीदपथ पर कुछ बदमाशों ने दो महिला समेत तीन लोगों का गाड़ी समेत अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


कुछ दूर तक ले जाने के बाद सास-बहू को तो छोड़ दिया, लेकिन चालक को बेहोश कर नई टाटा सफारी लेते कर भाग गए।

महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। देर रात तक न तो गाड़ी बरामद हुई और न चालक मिल सका।

घटना के पीछे रुपयों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

मकदूमपुर गोमतीनगर निवासी विकास यादव जालसाजी के मामले में गोसाईंगंज जेल में है। उसका इंदिरानगर निवासी सूरज रस्तोगी से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है।


विकास की पत्नी विमला अपनी सास सरला देवी के साथ नई टाटा सफारी गाड़ी से जेल में पति से मुलाकात के लिए गई थी। साथ में चालक उमेश शुक्ला भी था।

आरोप है कि लौटते समय शहीदपथ पर वैगनआर कार सवार सूरज रस्तोगी ने अपने तीन साथियों की मदद से असलहे के दम पर उनका गाड़ी समेत अपहरण कर लिया।

गाड़ी चालक उमेश शुक्ला पर हमला कर उसे गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे वह बेहोश हो गया। तीनों को गाड़ी समेत वह किसी सुनसान इलाके में ले गए।

वहां उन्होंने विमला और उसकी सास सरला देवी को जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया, लेकिन चालक समेत गाड़ी अपने साथ ले गए।

इसकी शिकायत दर्ज कराने विमला गोमतीनगर थाने पहुंची तो पुलिस ने घटनास्थल गोसाईंगंज का बताकर उन्हें टरका दिया।

बाद में पीड़ित गोसाईगंज थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। शुरुआती जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच लेन-देन का विवाद बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed