{"_id":"63f51fbede424ce379b24011d2e28b84","slug":"kidnapping-case-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो कोचिंग से लौट रही थी, तभी किसी ने कार में खींच लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वो कोचिंग से लौट रही थी, तभी किसी ने कार में खींच लिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 Apr 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाना में कोचिंग से लौट रही छात्रा का कार सवार युवक ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
सुनसान स्थान पर ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर छात्रा भिड़ गई और गोली मारने के लिए ललकारा। इससे घबराया युवक छात्रा को छोड़कर भाग गया।
पीड़िता ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए पड़ताल कर रही है।
मूलरूप से हमीरपुर के एक ग्राम प्रधान की बेटी यहां मदारीखेड़ा में फूफा के घर पर रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही है।
साथ ही छात्रा मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग भी जाती है। रविवार रात साढ़े आठ बजे वह कोचिंग से अकेले लौट रही थी।
छात्रा का कहना है कि एलडीए कॉलोनी सेक्टर जी स्थित पैराडाइज गेस्टहाउस के पास इंडिका कार खड़ी थी।
जैसे ही छात्रा कार के पास आई, किसी ने उसे कार में खींच लिया और दरवाजे लॉक कर चालक भागने लगा।
छात्रा का कहना है कि चालक ने उस पर तमंचा तान दिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। इन्कार पर जानमाल की धमकी दी।
इसके बाद छात्रा चालक से भिड़ गई और गोली चलाने को कहा। इससे चालक घबरा गया और किसी के कहने पर अपहरण करने की बात कही।
इसके बाद माफी मांगते हुए उसे घर से कुछ दूर सन्नाटे में छोड़कर भाग निकला। सोमवार को छात्रा ने फूफा को पूरी घटना बताई।
इसके बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ आशियाना थाना में एफआईआर दर्ज की गई। दरोगा विजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा युवक के अकेले ही ले जाने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि घर के पास से ही उसे उठाया गया। जबकि उस जगह पर खासी चहल-पहल रहती है।
छात्रा की किसी से रंजिश है न प्रेम संबंध। वह अगवा करने वाले युवक को पहचानती तक नहीं।