फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   juniors students beat senior in lucknow university

वर्चस्व के लिए एलयू में जूनियर्स ने सीनियर को पीटा

Sun, 01 Dec 2013 02:38 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Sun, 01 Dec 2013 02:38 AM IST
विज्ञापन
juniors students beat senior in lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में जूनियर स्टूडेंट्स ने रौब दिखाने के लिए सीनियर पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


उसने विरोध किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद सीनियर छात्र अपने सहयोगियों को बुला लाया।

इस दौरान प्रॉक्टोरियल टीम ने दोनों पक्षों में समझौता कर दिया। शनिवार को सीनियर स्टूडेंट की प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले उसे जूनियर छात्रों ने घेर लिया और पीटने लगे।

इस पर सीनियर की सूचना पर पीएससी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, लेकिन इससे पहले जूनियर भाग गए। पुलिस ने कैंपस में गश्त की और एनडी हॉस्टल में छापा मारा, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


एलयू में बीती शुक्रवार शाम को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सामने कैंटीन में एमजेएमसी थर्ड सेमेस्टर का छात्र देवेन्द्र अपने सहयोगियों के साथ लैपटॉप पर प्रोजेक्ट तैयार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एनडी हॉस्टल के कमरा नंबर 22 में रहने वाला बीए तृतीय वर्ष का छात्र अमन सिंह, विकास राय और परिसर में प्रतिबंधित चल रहे छात्र अनुराग तिवारी के साथ वहां पहुंचा और देवेंद्र पर कमेंट करने लगा।

सीनियर छात्र ने विरोध किया तो तीनों उससे धक्का-मुक्की व गालीगलौज करने लगे। इसके बाद जानकारी पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवा दिया।

इस दौरान जूनियर स्टूडेंट्स सीनियर को पीटने की चुनौती देते हुए चले गए। शनिवार सुबह 11 बजे देवेन्द्र प्रैक्टिकल देने पत्रकारिता विभाग पहुंचा तो उसे इन जूनियर स्टूडेंट्स ने अन्य साथियों के साथ घेर लिया।

गालीगलौज करने लगे। यही नहीं, प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम के सामने भी इन छात्रों ने सीनियर को अपशब्द कहे। इस पर देवेन्द्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

मौके पर पीएसी की एक टुकड़ी और हसनगंज पुलिस पहुंच गई। इस दौरान तीनों जूनियर छात्र भाग गए। पीएसी व पुलिस की टीम ने कैंपस में गश्त की और एनडी हॉस्टल में भी छापा मारा, लेकिन कोई नहीं मिला।


प्रॉक्टोरियल बोर्ड का कहना है कि देवेन्द्र से शिकायती पत्र लिखकर देने को कहा गया है। इसके बाद दोषी स्टूडेंट्स पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। परिसर में माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed