{"_id":"4d2f57070f7f367153449154db9d470b","slug":"invalid-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध वाले ने बनाए अवैध संबंध, दोस्त ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध वाले ने बनाए अवैध संबंध, दोस्त ने मारी गोली
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 15 Jan 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर के गौरी बाजार नहर के पास सोमवार सुबह साथी ने ही दूधिए पर तमंचे से फायर कर दिया। निशाना चूकने से दूधिया बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही तमंचा बरामद कर लिया है। हमला अवैध संबंधों के चलते किया गया।
एसओ सरोजनीनगर रामनरेश यादव के मुताबिक सरोजनीनगर के रहीमाबाद गांव निवासी रंजीत सिंह यादव दूध बेचता है।
रंजीत के गौरी बाजार निवासी नन्हें यादव की पत्नी से अवैध संबंध थे। इतना ही नहीं डेढ़ माह पहले नन्हें की पत्नी बच्चों को छोड़कर रंजीत के पास रहने चले गई थी।
इसे लेकर दोनों में रंजिश चल रही थी। 13 दिसंबर को सुबह रंजीत साइकिल से गौरी बाजार दूध देने गया था। वापसी में गौरी बाजार नहर के पास नन्हें ने उसे रोका और बच्चों को भी ले जाने को कहा।
विज्ञापन
कहासुनी बढ़ने पर नन्हें ने तमंचा निकाला और रंजीत को निशाना बताने हुए फायर कर दिया। गोली रंजीत के शरीर को छूते हुए निकल गई।
पुलिस ने रंजीत की तहरीर पर देर रात नन्हें को दबोच लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कुबूलते हुए विश्वास घात का बदला लेने के इरादे से हमला करने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन