फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inspector injured in game of money

वसूली से बचने के लिए पुलिस कर्मियों पर चढ़ाई गाड़ी

Tue, 26 Aug 2014 04:20 PM IST
हेमंत पांडेय/अमर उजाला, लखनऊ
हेमंत पांडेय/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Aug 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
Inspector injured in game of money

कानपुर रोड पर हज हाउस के सामने सोमवार रात महिंद्रा पिकअप के चालक ने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों पर ही गाड़ी चढ़ा दी।

विज्ञापन


इसमें दरोगा व सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस वसूली में जुटी थी।
 
एसओ सरोजनीनगर के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र बहादुर अपनी टीम के साथ हज हाउस के वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान रुकने का इशारा करने पर महिंद्रा पिकअप के चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। पुलिस कर्मियों ने घेरा बंदी करने के साथ ही बैरियर की मदद से रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन


बावजूद इसके चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बैरियर पर चढ़ा दिया। गाड़ी की चपेट में आकर दरोगा धीरेंद्र बहादुर व सिपाही योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं पिकअप को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने चालक मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार चालक नशे में धुत था।

जानकारों के अनुसार कानपुर रोड पर जिस जगह दुर्घटना हुई, वह वाहनों से अवैध वसूली का प्रमुख अड्डा है। शाम होते ही पुलिस गाड़ियों को रोककर अवैध वसूली में जुट जाती है।


कई बार ट्रक चालक व पुलिस कर्मियों के बीच इसे लेकर विवाद भी सामने आ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार इसी के चलते पुलिस को देख मनोज ने अवैध वसूली से बचने के लिए गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई थी।

इसके साथ ही नशे में होने के चलते भी पुलिस से बचना चाह रहा था। इस दौरान नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी बैरियर से जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed