फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Innocent raped

मासूम से किशोरों ने किया दुराचार,बाग में छोड़कर फरार

Wed, 25 Dec 2013 02:09 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Dec 2013 02:09 AM IST
विज्ञापन
Innocent raped

काकोरी में बकरी चराने निकली मासूम से गांव के ही दो किशोरों ने दुराचार किया और अचेत अवस्था में छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


बच्ची के घर न पहुंचने से परेशान परिवारवाले तलाश में निकले। इस दौरान मासूम एक बाग में अस्त-व्यस्त हालत में पड़ी मिली।

परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर अपचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

काकोरी के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति की नौ वर्षीय बेटी इलाके के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है।

जानकारी के अनुसार मासूम सोमवार दोपहर बकरी चराने निकली थी। बताते हैं कि गांव के कुछ लड़के भी पास ही जानवर चरा रहे थे।

इसी दौरान दो लड़के मासूम को बहलाकर पास के ही एक बाग में ले गए और उसके साथ दुराचार किया।

मासूम बचने के लिए चीखती रही लेकिन आसपास कोई सुनने वाला नहीं थी। इस बीच उसके जानवर भी चले गए।

शाम करीब साढ़े पांच बजे जानवर घर पहुंचने के बाद परिवार के लोग बच्ची की तलाश में निकले। पूछताछ में उसके बाग में पड़े होने की जानकारी मिली।

बाग पहुंचे घरवालों को छात्रा अस्त-व्यस्त हालत में बेसुध पड़ी मिली। परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

एसओ काकोरी ने बताया कि आरोपी किशोर गांव के ही रहने वाले हैं। दुराचार की एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

छात्रा का मेडिकल चेकअप कराया गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed