{"_id":"77492588e4f031264ef24f4c3c7bbd83","slug":"indecency-wife-of-former-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की पत्नी को फोन पर धमकी, अभद्रता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक की पत्नी को फोन पर धमकी, अभद्रता
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 18 Nov 2013 02:44 AM IST
विज्ञापन
महानगर क्षेत्र में किसी ने पूर्व विधायक बृजेश सौरभ की पत्नी से शनिवार देर रात फोन पर अभद्रता के साथ जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
पेपर मिल कॉलोनी में रहने वाली सीमा मिश्रा ने बताया कि रात करीब 2:33 बजे एक फोन आया।
फोन करने वाला पहले कुछ नहीं बोला फिर गलत तरीके से बात करने के साथ ही बच्चों सहित जाने से मारने की धमकी देने लगा।
घबराकर उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद उसी नंबर से चार बार कॉल आईं। सीमा ने परिचितों को सूचना देने के साथ ही रविवार सुबह थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीमा के अनुसार पति बृजेश सौरभ प्रतापगढ़ के गढ़वारा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। व्यापारियों की मांगों को लेकर आंदोलन के चलते सवा महीने से प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले विधान परिषद में नेता विपक्षी दल नसीमुद्दीन सिद्दीकी को फोन पर धमकी देने के साथ अभद्रता की गई थी।
विज्ञापन
इसकी हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के एक हफ्ते बाद भी आरोपी का कुछ पता नहीं चल सका है।