'वो' के चक्कर में पति बना हैवान, पत्नी को छत से फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पर इस कदर हैवानियत चढ़ी कि उसने पत्नी को छत से फेंक दिया और पांच महीने की बेटी को टब में डुबो दिया।
ऐसे में मोहल्ले एक व्यक्ति ने ही पुलिस को सूचना दी और कातिल को गिरफ्तार करवा दिया।
पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाई और मौके पर पहुंचकर बच्ची को टब से निकाला और पत्नी खुशनुमा को ट्रॉमा सेंटर भेजा।
घटना ठाकुरगंज के रिफा कॉलोनी की है।
क्या थी वजह?
खुशनुमा को शक था कि उसका पति मोबाइल पर किसी लड़की से बातचीत करता है। शुक्रवार शाम को भी जब वह घर पर था।
मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह उससे बातचीत करने लगा। जब खुशनुमा ने जानकारी करनी चाही तो उसे डांटकर छत पर चला गया। खुशनुमा भी छत पर पहुंच गई और महिला और पति की बातें सुन ली।
इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी और गुस्से में मो. आरिफ ने उसे छत से धक्का दे दिया और भाग निकला।
खुशनुमा और आरिफ का ढाई साल पहले प्रेम-विवाह हुआ था। दोनों की एक बेटी जूली भी है।
बहन ने लिखाई तहरीर
खुशनुमा की बहन चांदनी ने आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि असियामऊ कैंपवेल रोड निवासी खुशनुमा की बहन चांदनी की तहरीर पर आरिफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताते चलें कि जूली की हालत अभी ठीक है, फिलहाल वह अपनी मौसी के पास है। वहीं उसकी मां खुशनुमा की हालत भी अब स्थिर बताई जा रही है।