फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband killed his wife in balrampur

पत्नी की गला काटकर हत्या, मां-बहू को किया मरणासन्न, ये रही वजह

Thu, 14 Jun 2018 01:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Jun 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
husband killed his wife in balrampur
डेमो
बलरामपुर में तुलसीपुर थाना क्षेत्र के सूरतसिंहडीह गांव में  पति ने खेत में घास काटने गई पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। खून से सना हंसिया लेकर घर पहुंचे आरोपी ने पूछताछ करने पर मां और छोटे भाई की पत्नी को भी घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सूरतसिंहडीह निवासी गुरुप्रसाद अपनी पत्नी ननका देवी(50) के साथ गांव के बाहर खेत में जानवरों के लिए घास काटने गया था। बताया जा रहा है कि खेत में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर गुरुप्रसाद ने पत्नी का हंसिया छीन लिया और उसी हंसिए से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पत्नी की हत्या करने के बाद गुरु प्रसाद खून से सना हंसिया लेकर घर पहुंच गया। घर पर मौजूद उसकी मां सुराती तथा छोटे भाई की पत्नी मायावती गुरु प्रसाद को देखकर अवाक हो गई। दोनों ने गुरु प्रसाद से पूछताछ करने की कोशिश की तो उसने मां और छोटे भाई की पत्नी पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने गुरुप्रसाद को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed