{"_id":"6f2304a1c9c1daa809d3c570de70e203","slug":"husband-as-a-devil","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी पति ने पत्नी पर पुआल डालकर जिंदा फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी पति ने पत्नी पर पुआल डालकर जिंदा फूंका
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 31 Mar 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगज क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने शराब का विरोध कर रही पत्नी को शनिवार रात लाठी से पीटा।
विज्ञापन
बेहोश होकर गिरी पत्नी पर पुआल डाला और केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। मां को बचाने दौड़े बच्चों को भी पीटने लगा।
शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों को भी लाठी लेकर दौड़ा लिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह लपटों पर तो काबू पा लिया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
मां की मौत पर बिलख रही बेटी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव सेमरा पीतपुर निवासी बुद्धू रावत रोज की तरह शनिवार रात भी नशे में धुत होकर घर लौटा।
उसकी हालत देख पत्नी कौशल्या (45) नाराजगी जताते हुए शराब को लेकर झगड़ने लगी। इस पर बुद्धू ने गालीगलौज करने के साथ लाठी उठाई और कौशल्या को पीटने लगा।
पति-पत्नी के बीच रोज ही झगड़ा होने के चलते पड़ोसियों ने भी शोरगुल पर ध्यान नहीं दिया। बेतहाशा पिटाई से कौशल्या बेसुध होकर दरवाजे के सामने गिर गई।
नशे में धुत बुद्धू इसके बाद भी पीटते हुए उठने को कहता रहा। इसके बाद कौशल्या पर पुआल लाकर डाला और केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी।
लपटों से घिरने पर कौशल्या की चीख गूंजी। बेटी कल्लो,अपने भाई बसंत,गोकुल और विशाल के साथ घर से बाहर आई और मां को बचाने की कोशिश करने लगी।
इस पर बुद्धू ने बच्चों की भी धुनाई शुरू कर दी। आसपास के लोग पहुंचे तो बुद्धू ने उन्हें भी लाठी लेकर दौड़ा लिया।
बच्चों ने पड़ोसियों को कौशल्या के जलने की जानकारी दी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ एकजुट होकर बुद्धू को दबोचा।
आग बुझाकर कौशल्या को एक गाड़ी में लादकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुद्धू को हिरासत में ले लिया।