{"_id":"24aa1a3a4bf5b3efec9c87b76b593086","slug":"husband-accused-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज के बाद पति को छोड़ा, लगाया गैंगरेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मैरिज के बाद पति को छोड़ा, लगाया गैंगरेप का आरोप
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Feb 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज में बीए की छात्रा ने गैर बिरादरी के युवक से लव मैरिज की। दोनों चार महीने तक साथ रहे। अचानक हालात बदले और छात्रा अपने घर लौट आई।
विज्ञापन
फिर कोर्ट के आदेश पर कथित पति पर परिचित युवक के साथ मिलकर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हुसैनगंज निवासी छात्रा के पिता सेल्समैन हैं। छितवापुर चौकी इंचार्ज आरवी सुमन के मुताबिक छात्रा घर पर ही रहकर बीए की पढ़ाई कर रही थी। बीते वर्ष इलाके में ही रहने वाले दीपक सोनकर से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
दोनों में प्रेम संबंध हो गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अप्रैल 2013 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। छात्रा के पिता ने उसे परिवार से बेदखल करते हुए डीएम को प्रार्थनापत्र भी दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद अचानक परिस्थितियां बदलीं और पिता ने हाईकोर्ट में बेटी की बरामदगी के लिए प्रार्थनापत्र दे दिया। इसके बाद छात्रा वापस अपने घर पहुंची। फिर कोर्ट में दीपक और एक अन्य युवक के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया।
कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को हुसैनगंज थाना में दीपक सहित दो लोगों के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई। छात्रा का कहना है कि दीपक कार में घुमाने के बहाने ले गया।
रास्ते में नशीला पदार्थ पिलाया। बेसुध होने के बाद दीपक व कार चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। चौकी इंचार्ज आरवी सुमन ने कहा कि मामला संदिग्ध है।
इससे पहले छात्रा अपनी बुआ पर भी नशीला समोसा खिलाकर दीपक के साथ भेजने और रेप कराने का आरोप लगा चुकी है।