फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   house of army men sold by fraud

जालसाजी से बेच डाला फौजी का मकान

Sat, 02 Nov 2013 09:23 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sat, 02 Nov 2013 09:23 AM IST
विज्ञापन
house of army men sold by fraud

कृष्णानगर क्षेत्र में जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके आसाम में तैनात एक फौजी का मकान बेच डाला और कब्जा करने जा धमके। फौजी की बुजुर्ग मां अपने छोटे बेटे को लेकर साल भर पुलिस के चक्कर काटती रही।

विज्ञापन


घर पर कब्जे का प्रयास शुरू होने पर छुट्टी लेकर आए फौजी ने आईजी से गुहार लगाई। इस पर कृष्णानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

पढ़ें- चार सौ कर्मचारियों का अधिकारी और हरकते शोहदों जैसी
विज्ञापन


आसाम में थलसेना के लांस नायक राजेश कुमार ने बाजार खाला के बुलाकी अड्डा निवासी हरिओम, हसनापुर गीतापल्ली निवासी ओमप्रकाश व उसकी मां राजरानी, राजाजीपुरम के एफ ब्लॉक निवासी रूपनारायण व बाजार खाला की शैल हसन पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके 19 सितंबर को कृष्णा पल्ली गीता पल्ली स्थित मकान बेचने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- सर्विलांस सेल को भी चकमा दे रहा ये नया मोबाइल साफ्टवेयर

राजेश का कहना है कि उसकी बुजुर्ग मां कृष्णा देवी व नाबालिग भाई विपिन कुमार कृष्णा पल्ली स्थित मकान में रहते हैं। जालसाजों ने मकान कब्जाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए।

इसकी भनक लगने पर उसकी मां ने कृष्णानगर कोतवाली, सीओ व अन्य अफसरों से शिकायत की। वह साल भर पुलिस अफसरों के चक्कर काटती रही और कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मकान पर कब्जे का प्रयास शुरू होने पर राजेश ने अपने अफसरों को जानकारी दी और छुट्टी लेकर लखनऊ पहुंचा। थाने पर सुनवाई न होते देख उसने आईजी जोन से गुहार लगाई। आईजी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात शुरू की है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed