फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   homeguard beaten by businessman

नशेड़ी से व्यापारी तक हर कोई कर रहा खाकी पर हाथ साफ

Tue, 13 Aug 2013 10:49 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
homeguard beaten by businessman

अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर बर्फ व्यवसायी व ज्वैलर्स की दुकान पर काम कर रहे कारीगर की बर्फ लेने को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन


कारीगर ने इसकी सूचना अपने होमगार्ड भाई को दी। थोड़ी देर बाद होमगार्ड अपने साथियों के साथ बर्फ व्यवसायी की दुकान पर पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी।

यह देख व्यापारियों ने विरोध किया तो होमगार्ड व उसके साथी नहीं माने। इससे नाराज व्यापारी एकजुट हो गए। होमगार्ड व उसके साथियों को लाठी-डंडो से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, अलीगंज स्थित मानस काम्प्लेक्स में मेंहदी टोला निवासी अंकुर की बर्फ की दुकान है। यहीं पर मोहन ज्वैलर्स की दुकान पर काम करने वाले राधे श्याम पाण्डेय दोपहर में बर्फ लेने दुकान पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर लोगों ने मामला शांत करा दिया। राधे श्याम ने इसकी सूचना अपने होमगार्ड भाई को दी।

शाम चार बजे के करीब सीतापुर निवासी होमगार्ड संतोष कुमार पाण्डेय अपने साथी होमगार्ड राम बहादुर के साथ दुकान पर पहुंच गया। तीनों ने बर्फ व्यवसायी को दुकान से खींचकर पीटना शुरू कर दिया।

यह देख व्यापारियों ने बीच-बचाव किया लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद व्यापारी एकजुट हो गए। होमगार्ड व उसके साथी की लाठी-डंडो से जमकर पीटाई कर दी।

बवाल बढ़ता देख लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। एसओ अलीगंज तौफीक खान ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed