फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Historysheeter shootout his wife

नोकझोंक में हिस्ट्रीशीटर ने पत्नी को गोली से उड़ाया, खुदकुशी का रूप देने की कोशिश

Thu, 20 Jun 2019 01:05 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Thu, 20 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Historysheeter shootout his wife
जूली की हत्या - फोटो : अमर उजाला
 चिनहट क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर विमल यादव ने बुधवार शाम अपनी पत्नी जूली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी और खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की। चार महीने पहले उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच के साथ हिस्ट्रीशीटर व उसकी मां को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मोहल्ला मटियारी निवासी हिस्ट्रीशीटर विमल यादव ने शाम करीब चार बजे अवैध पिस्टल से पत्नी जूली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन के साथ जूली के मायके वालों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


चौक क्षेत्र में रहने वाले पिता प्रेमनाथ यादव परिवारीजन के साथ मौके पर पहुंचे और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 27 फरवरी को जूली की शादी विमल यादव से की थी। तीन दिन पहले वह ससुराल गई थी। प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि विमल यादव ने पुलिस को फोन करके पत्नी द्वारा खुदकुशी की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मामूली नोकझोंक पर पत्नी प्रथम तल स्थित कमरे से अपनी सास कलावती के पास चली आई थी। कुछ देर बाद वह अपने चाचा लाला यादव के घर चला गया। थोड़ी देर बाद जूली ने अपने कमरे में जाकर पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। फायर की आवाज पर मां दौड़ी और वह भी पहुंचा।

खून से लथपथ जूली को उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पिस्टल के बारे में सवाल पर बोला कि जूली उसे मायके से लाई होगी। पूछताछ के दौरान पहुंचे मायके वालों ने कहा कि जूली ने कभी पिस्टल हाथ में नहीं लिया था। वह पिस्टल कॉक करके फायर नहीं कर सकती थी।


सवाल शुरू होने पर विमल लड़खड़ाने लगा। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर विमल यादव हत्या व अन्य संगीन धाराओं के मुकदमों में पहले भी जेल जा चुका है। उसके पिता वीरेंद्र यादव रोडवेज में कर्मचारी थे। विमल ने 2009 में एक व्यक्ति की हत्या करके अपने पिता की हत्या का बदला लिया था। इसके बाद उसने कई वारदात अंजाम दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed