फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Highschool students kidnapped a class five student.

हाईस्कूल के छात्रों ने किया अपहरण, मांगी पांच लाख की फिरौती!

Thu, 01 Jan 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या Updated Thu, 01 Jan 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
Highschool students kidnapped a class five student.

हाईस्कूल के छात्रों ने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र 11 वर्षीय हर्ष को अगवाकर लिया। घर पर फोन कर पांच लाख की फिरौती मांगी। पुलिस इस मामले में सक्रिय हुई तो मोबाइल फोन बंद कर दिया।

विज्ञापन


हर्ष को चाकू, कैंची और ब्लेड से हमलाकर मरणासन्न कर फरार हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह कांशीराम कॉलोनी के एक बंद घर से हर्ष को बरामद किया है। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मौके से मोबाइल सिम, साइकिल, कैंची, ब्लेड व रस्सी बरामद हुई है। पुलिस ने हाईस्कूल के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है जबकि एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के दंत धावन कुंड निवासी व्यापारी रंगनाथ आचारी का बेटा हर्ष उर्फ नीशू रामघाट स्थित परमा एकेडमी का छात्र है। बुधवार शाम वह रानीबाजार निवासी नवमी शर्मा के पुत्र से रामघाट स्थित कांशीराम कालोनी निवासी उमाशंकर सिंह के बेटे का मोबाइल लाया था।

शाम को हर्ष के पिता ने उसे मोबाइल लाने के लिए डांटा तो वह वापस करने चला गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई।

'पुलिस को बताया तो अब परिणाम भुगतो'

Highschool students kidnapped a class five student.

इसी बीच, रंगनाथ को किसी ने फोन कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। रंगनाथ ने तब एक लाख रुपये देने की बात कही।

फिरौती मांगने वालों ने रकम लेकर पहले रामघाट, फिर कांशीराम कालोनी के मुख्य गेट के पास और इसके बाद बड़ी छावनी के पीछे रेलवे ओवरब्रिज के पास आने को कहा गया। इस बीच, पुलिस को भी सूचना दे दी गई।

चीता मोबाइल सिपाही ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो उसे देखकर अगवा करने वालों ने रंगनाथ को फोन किया और पुलिस को बताने के लिए परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद रात साढ़े नौ बजे मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर कांशीराम कालोनी के हाईस्कूल के एक छात्र से कड़ाई से पूछताछ की और हर्ष को बरामद किया।

जिंदगी के लिए जूझ रहा हर्ष
आरोपियों ने हर्ष पर हमला करने के बाद उसे मरा जानकर छोड़कर भाग निकले। हर्ष को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां ऑपरेशन कर सांस लेने के लिए गले में नली डाली गई है। उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed