फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   headphone using while driving, died

संक्राति के एक दिन पहले बुझा घर का चिराग

Tue, 14 Jan 2014 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Jan 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
headphone using while driving, died

महानगर के गोल मार्केट के पास सोमवार रात सेलफोन के हेडफोन ने एक बाइक सवार युवक की जान ले ली।

विज्ञापन


दरअसल, युवक हेडफोन लगाकर गाना सुनते हुए बाइक दौड़ा रहा था। इस दौरान ध्यान हटने से बाइक डिवाइडर से जा टकराई।

जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 11.40 बजे एक बाइक सवार महानगर से हजरतगंज की ओर जा रहा था।

वह मोबाइल फोन का हेडफोन लगाए था। गोल मार्केट के पास उसकी बाइक अचानक डिवाइड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

बाइक चलाते समय इस प्रकार की लापरवाही से लगातार हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके युवा ध्यान नहीं देते। इसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है।

वहीं रेलवे लाइन क्रॉस करते समय हेडफोन पर गाना सुनते समय हादसे हो चुके हैं। उधर देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed