{"_id":"44c2642d197a61c901d804089091e295","slug":"hand-off-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष हत्याकांड: नहीं मिला सुराग, पुलिस उलझी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशीष हत्याकांड: नहीं मिला सुराग, पुलिस उलझी
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Feb 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर आशीष मिश्रा व रोहित शुक्ला की सनसनीखेज हत्या में राजधानी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
दूसरे जिलों में छानबीन करने गई पुलिस की तीन टीमों में एक लौट आई है। उधर क्राइम ब्रांच की टीम राजेश यादव का नेटवर्क खंगाल रही है।
हत्याकांड में शक की सुई राजेश के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। शनिवार को क्राइम ब्रांच ने आशीष के दो करीबियों से घंटों पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड से एक दिन पहले शूटर इन्हीं दोनों से मिले थे और दो-तीन दिन के लिए लखनऊ जाने की बात कही थी।
अब तक की जांच में शक की सुई राजेश यादव की तरफ ही घूम रही है। क्राइम ब्रांच सूत्रों ने बताया कि आशीष की हत्या से एक दिन पहले एक बदमाश उसके दो करीबियों से मिला था। सूत्रों ने बताया कि बदमाश ने दो-तीन दिन के लिए लखनऊ जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
करीबियों ने बताया कि अगले ही दिन आशीष की हत्या की खबर मिल गई। क्राइम ब्रांच ने करीबियों से पूछताछ के बाद बदमाश के घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।
इस बदमाश के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए राजेश और उसके गैंग के सदस्यों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि राजेश अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के सिपहसलार सूरज शेट्टी का खास गुर्गा है और फिलवक्त फैजाबाद जेल में बंद है। अंडरवर्ल्ड सूत्रों के मुताबिक मुंबई में पुलिस का दबाव बढ़ने पर शेट्टी कई महीने पहले ही मलेशिया भाग गया था।
विज्ञापन
सूबे में डॉन के धंधों की कमान उसने यादव को सौंप रखी है। यादव की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि इलाहाबाद के वार्ड नंबर एक सुलेम सराय का पार्षद बच्चा पासी और खान मुबारक गैंग के मुख्य सदस्य थे।
पांच-छह साल पहले ही गैंग से जुड़े आशीष ने तेजी और तेवर से अपनी जगह बना ली। अचानक ही उसने गैंग से किनारा करना शुरू कर दिया। यह बात बाकी सदस्यों को नागवार गुजरी। हत्याकांड की पड़ताल कर रही क्राइम ब्रांच की नजर अब सूत्रधार पर है।
खान मुबारक ने दिया दो टूक जवाब
नैनी जेल में खान मुबारक से पूछताछ करने गई चिनहट पुलिस की टीम को निराशा हाथ लगी। खान मुबारक ने चिनहट पुलिस को दो टूक जवाब दे दिया। खान ने कहा कि उसका न अपराध से संबंध है न ही आशीष से। आशीष के बारे में जानकारी लेनी है तो राजेश यादव से पूछो।