{"_id":"5971c7d74f1c1b030f8b4814","slug":"government-land-captured-by-former-minister-gayatri-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर एक और केस, होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर एक और केस, होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Jul 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
गायत्री का अवैध कब्जा हटाती टास्कफोर्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति ने शहीद पथ से सटे हरिहरपुर इलाके में सवा दो करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। एसडीएम सरोजनीनगर की अगुवाई में गठित एंटी भू-माफिया टॉस्क फोर्स ने गुरुवार को यह ढाई बीघा जमीन कब्जाने के लिए बनवाई गयी दीवार पर बुलडोजर चलवा दिया।
राजस्व अभिलेखों में यह जमीन बंजर में दर्ज है। एसडीएम सरोजनीनगर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गायत्री के खिलाफ सरकारी जमीन कब्जा करने के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शहीद पथ से सटे हरिहरपुर गांव में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के नाम से गाटा संख्या 491 में दर्ज एक भूखंड है। इसी से सटी गाटा संख्या 492 में दर्ज ढाई बीघा सरकारी जमीन राजस्व अभिलेखों में बंजर में दर्ज है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ने इसे कब्जाने के उद्देश्य से इस जमीन को अपने भूखंड में शामिल कर बाउंड्रीवाल खड़ी करा दी थी। बीते दिनों सरोजनीनगर तहसील के कानूनगो अजीत कुमार ने जांच यह शिकायत सही पाई थी।

जमीन की कीमत सवा दो करोड़
अवैध कब्जा हटाती टास्कफोर्स
- फोटो : amar ujala
जिस पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार मोनिका वर्मा व कानूनगो अजीत कुमार ने टॉस्क फोर्स के साथ छापा मारा और यहां बनाई गयी बाउंड्रीवाल गिरवा कर जमीन को पूर्व मंत्री के कब्जे से मुक्त कराया।
इस दौरान गायत्री प्रजापति के कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने की भी कोशिश की। इस जमीन की कीमत सवा दो करोड़ आंकी गयी है। गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद गायत्री प्रजापति ने इससे पहले भी नियमों को दर किनार कर रवि खंड बंगला बाजार रोड पर एलडीए का भूखंड गलत तरह से कब्जा कर लिया था। इस पर शापिंग मॉल बनवाया जा रहा था।