फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   golden biscuits found under the chair of a plane on lucknow airport.

फ्लाइट की सीट के नीचे तीन किलो सोना बरामद, अब तक जब्त हो चुका है 15 करोड़ का गोल्ड

Thu, 15 Mar 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Mar 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
golden biscuits found under the chair of a plane on lucknow airport.
सोने के बिस्कुट। - फोटो : amar ujala

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बुधवार शाम को दिल्ली की घरेलू फ्लाइट की सीट के नीचे से तीन किलो सोना बरामद किया गया। विदेश से तस्करी कर लखनऊ लाए जा रहे सोने के इन बिस्कुट की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। कस्टम की टीम ने तस्करी में एयरपोर्ट कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


कस्टम कमिश्नर शिवकुमार शर्मा के मुताबिक गोपनीय सूचना के आधार पर रोजाना दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली घरेलू फ्लाइट एआई 431 की सीट नंबर 28 एफ के नीचे से सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। हालांकि इनकी तस्करी करने वाला हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन


अफसरों ने सोने की तस्करी के इस अनोखे तरीके का भंडाफोड़ किया तो एयरपोर्ट अफसरों को भी अचंभा हुआ। कमिश्नर ने बताया कि एयरपोर्ट पर अब सोने की तस्करी के मामले विदेश से आने वाली फ्लाइट से पकड़े गए हैं। उधर, असिस्टेंट कमिश्नर शशि शेखर ने बताया कि सीट के नीचे सोना छिपाकर लाने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 15 करोड़ का सोना जब्त
कमिश्नर ने बताया कि वर्ष 2018 में अब तक कस्टम की टीम तस्करी कर लाए जा रहे 15 करोड़ रुपये के सोने को जब्त कर चुकी है। इसके अलावा विदेशी सामान भी बरामद कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed