फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girls molested by hooligans

शोहदे करने लगे ओवरटेक फिर छेड़ दिए लड़कियों को

Tue, 18 Feb 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Feb 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
girls molested by hooligans

गौतमपल्ली के लोहिया पथ के जियामऊ पंप पर पेट्रोल भरा रही युवतियों के साथ सोमवार शाम बाइक सवार शोहदों ने छेड़खानी कर दी।

विज्ञापन


विरोध पर दो शोहदे बाइक से उतरकर युवतियों का हाथ पकड़कर घसीटने लगे। युवतियों की चीख सुनकर पंप पर मौजूद लोगों ने दो शोहदों को दबोच लिया। जबकि एक शोहदा फरार हो गया।

भीड़ ने धुनाई के बाद दोनों शोहदों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

गौतमपल्ली एसओ सुरेंद्र कटियार के मुताबिक, आशियाना निवासी रेनू व कृष्णानगर एलडीए कॉलोनी निवासी सीमा (दोनों परिवर्तित नाम) गोमतीनगर स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं।
विज्ञापन


सोमवार शाम 4.50 बजे दोनों कंपनी से घर के लिए स्कूटी से निकली। रेनू के मुताबिक गोमतीनगर ब्रिज के पास बाइक पर सवार तीन शोहदे ने स्कूटी का पीछा शुरू कर अश्लील टिप्पणी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में कई बार स्कूटी ओवरटेक करके रुकने का इशारा किया। शोहदों की हरकतों से डरी सहमी युवतियों पेट्रोल भराने के बहाने जियामऊ पेट्रोल पंप पर रुक गईं।

शोहदे भी उनके पीछे-पीछे आ गए और पेट्रोल पंप पर ही छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर बाइक से उतर दो शोहदों ने युवतियों को पकड़ लिया। जबकि शोहदों का एक साथी बाइक पर सवार रहा।

युवतियों ने हाथ छुड़ाने का प्रयास किया तो शोहदों ने जान से मारने की धमकी दी। चीख सुनकर पंप पर मौजूद पब्लिक ने शोहदों को दबोच लिया। मौके की नजाकत भांप बाइक सवार शोहदा पंप से फरार हो गया।

भीड़ ने दोनों शोहदों की जमकर धुनाई की और आरोपियों को पुलिस को हवाले कर दिया। पुलिस ने निजी कंपनी में कार्यरत सीमा की तहरीर पर शोहदों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंदिरानगर के जय नारायण नगर निवासी महेंद्र राणा, हरिहरनगर निवासी साहिल प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

आरोपी साहिल ने फरार शोहदे की पहचान मानस विहार कॉलोनी निवासी आलोक के रूप में की। पुलिस आलोक की तलाश में दबिश दे रही है। तीनों आरोपी केकेसी से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed