{"_id":"5af183c74f1c1bc03d8b744e","slug":"girl-student-commit-suicide-after-seeing-her-personal-photos-on-school-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ धोखे से बनाए संबंध फिर स्कूल में चिपका दीं उसकी अश्लील फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के साथ धोखे से बनाए संबंध फिर स्कूल में चिपका दीं उसकी अश्लील फोटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 May 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले नाबलिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया। उसका यौन शोषण किया। फिर अचानक एक दिन अपने साथी की मदद से छात्रा की आपत्तिजनक दशा में ली गईं तस्वीरें उसके स्कूल की दीवारों पर चिपका दीं।
विज्ञापन
मारे शर्म के छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। इसमें पड़ोसी गांव के युवक को बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। तरकुलवा थाने की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
तरकुलवा के एक गांव की यह किशोरी आठवीं की छात्रा थी। गत दो मई की रात उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घरवाले गांव में ही शादी शामिल होने गए थे। वे लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
काफी आवाज देने पर भी दरवाजा न खुला तो पड़ोसियों की मदद से उसे तोड़ा और अंदर गए। कमरे में छात्रा की लाश पंखे से लगाई गई फांसी पर लटकी हुई थी। खबर पाकर पुलिस आई। अगले दिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर न मिलने से पुलिस ने और कोई कार्रवाई न की।
इस बीच खुदकुशी का कारण तलाश रहे पिता को पता चला कि पड़ोसी गांव का युवक उनकी बेटी का यौन शोषण करता रहा। उसने साथी की मदद से छात्रा आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं और प्रिंट कराकर छात्रा के स्कूल की दीवारों पर लगवा दिया।
छात्रा को जब जानकारी हुई तो उसने फांसी लगा ली। तरकुलवा थाना प्रभारी ने बताया कि आरंभिक छानबीन के बाद केस दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।