फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl committs suicide

लोग बचाने दौड़े तब तक ट्रेन उसके टुकड़े कर निकल गई

Sun, 13 Jul 2014 01:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Jul 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
girl committs suicide

हसनगंज में डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार शाम 12वीं की छात्रा ने रेलवे ट्रैक किनारे बैग रखा और ट्रेन के आगे कूद गई। आसपास मौजूद लोग चीखे लेकिन तब तक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और जीआरपी के जवान भी पहुंच गए। शिनाख्त के प्रयास चल ही रहे थे कि छात्रा के परिवारीजन पहुंच गए, जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


त्रिवेणीनगर प्रथम स्थित तुलसीपुरम निवासी राज किशोर मिश्रा की बेटी प्रिया (16) नारी शिक्षा निकेतन में इंटर की छात्रा थी।
परिवार के अनुसार रोज की तरह सुबह 9 बजे टैक्सी से कॉलेज गई थी। क्रॉसिंग के पास मौजूद लोगों के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे प्रिया रेलवे क्रॉसिंग के पास टहल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान ट्रेन आती देख ट्रैक किनारे बैग रखकर उसकी तरफ बढ़ी। इरादे समझ आसपास मौजूद लोग चीखे भी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

तेजी से दौड़ती हुई प्रिया ट्रेन के आगे कूद चुकी थी। तेज रफ्तार ट्रेन उसके टुकड़े करते हुए निकल गई।

क्रासिंग पर तैनात गेटमैन ने पटरी किनारे रखे बैग को खंगाला, लेकिन उसमें कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे छात्रा की शिनाख्त हो सके। सूचना पर पुलिस और जीआरपी भी पहुंच गई।


उधर, समय होने के बावजूद प्रिया के न पहुंचने पर पिता और परिवार के लोग तलाश में निकल पड़े।

घटना की जानकारी मिलने पर घबराए हुए क्रॉसिंग पर पहुंचे बैग और शव देखते ही रोना-पीटना मच गया। पिता ने खुदकुशी की वजह के बारे में जानकारी से इन्कार किया है।

मां ने बताया कि सुबह गले लगकर गई बेटी ने शाम को शॉपिंग के लिए चलने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed