फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl attempt for suicide

पैर छू रहे थे जमीन से, फिर भी छात्रा की फांसी से मौत?

Sat, 26 Oct 2013 10:53 AM IST
हिमांशु आवस्थी/लखनऊ
हिमांशु आवस्थी/लखनऊ Updated Sat, 26 Oct 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
girl attempt for suicide

अलीगंज क्षेत्र के त्रिवेणी नगर में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन


दोपहर में मां घर पहुंची तो देखा कि कमरे में उसका शव दुपट्टे के सहारे लटक रहा था।

घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करके शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी किशोरी की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, त्रिवेणी नगर तृतीय के शिव लोक कॉलोनी निवासी गुलफान की पुत्री रिंकी (16) सुबह घर पर अकेली थी।

पढ़ें-कहीं महफूज नहीं छात्राएं, अब टैंपो में हुई हरकत
विज्ञापन


सुबह आठ बजे मां रहमतुन छोटी बेटी टिगुन्नी को लेकर मायके खदरा गई थी। दोपहर 12 बजे मां घर लौटी तो देखा रिंकी का शव कमरे में लगे जाल में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था और पास में कुर्सी रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके दोनों पैर जमीन से सटे हुए थे। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और घटना की वीडियो ग्राफी कराई।

किशोरी का पिता मुंबई में काम करता है। जबकि उसका भाई फुरकान देवा मेला गया हुआ था। इंस्पेक्टर अलीगंज पीके ओझा के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed