{"_id":"628cafc49631a52a6c4a3825","slug":"gangster-act-imposed-people-who-throw-objectionable-things-infront-of-mosque-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: धार्मिक स्थल के सामने आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकने के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ayodhya: धार्मिक स्थल के सामने आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकने के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया
Tue, 24 May 2022 03:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 May 2022 03:55 PM IST
सार
हिंदू योद्धा संगठन के प्रमुख महेश मिश्रा समेत धार्मिक स्थल के सामने आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकने के सभी 11 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार हुए आरोपियों की जानकारी देते अधिकारी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में धार्मिक स्थल के सामने आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकने के सभी 11 आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया है। हिंदू योद्धा संगठन के प्रमुख महेश मिश्रा समेत 11 आरोपियों ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक वस्तुएं धार्मिक स्थल के सामने फेंकी थी।
विज्ञापन
बीते 26/27 अप्रैल की रात में धार्मिक स्थल के सामने आपत्तिजनक वस्तुएं फेंककर दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों पर 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 26/27 अप्रैल की रात में शहर के कश्मीरी मोहल्ला, टाटशाह मस्जिद, घोसियाना रामनगर मस्जिद, ईदगाह सिविल लाइन एवं गुलाबशाह दरगाह जेल के पीछे आपत्तिजनक वस्तु, पोस्टर व धार्मिक पुस्तक की प्रति डालकर दंगा फैलाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीन को बाद में गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।