शादी का भरोसा दिलाकर नाबालिग से गैंगरेप, लड़की सदमे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी की थाने में सुनवाई न होने पर उसने एएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
इस मामले में थाना पुलिस को एएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी एक वर्ष पूर्व मोहल्ले में संचालित एक आटा चक्की पर आटा उठाने गई थी।
जहां पर चक्की मालिक की मदद से एक युवक ने उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने घर पर बात कहने की बात कहीं तो उसने उसके साथ शादी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
गैंगरेप के बाद की मारपीट
उसने बताया कि आठ मई को आरोपी ने उसकी भतीजी को बुलाया और वहां पर तीन लोग पहले से मौजूद थे। उसने आरोप लगाया कि उन चारों ने उसकी भतीजी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
उसके बाद उसे बाइक से बिलग्राम ले गए। जहां पर एक के घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद से जबरदस्ती बाइक पर बैठा कर मल्लावां लाए और उसे छोड़कर भाग गए।
बताया कि तब से उसकी भतीजी सदमे में है। उसने कोतवाली में तहरीर दी थी, पर उसकी सुनवाई नहीं है। उसने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी से मिलकर घटना के संबंध में तहरीर दी। इस मामले एएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।