{"_id":"3c01ba585d6038e65a0461265eeebe2e","slug":"gangrape-with-girl-in-gauriganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को बुलाने जा रही थी युवती रास्ते में खींचकर किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां को बुलाने जा रही थी युवती रास्ते में खींचकर किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला,गौरीगंज (अमेठी)
Updated Tue, 28 Jul 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मां को बुलाने जा रही युवती से दो युवकों ने दुराचार किया। युवकों की पकड़ से छूटने के बाद घर पहुंची युवती ने यह बात अपने परिवारीजनों को बताई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
गौरीगंज थाने की एक युवती सोमवार शाम अपनी मां को बुलाने के लिए गांव के दूसरे छोर पर एक व्यक्ति के घर जा रही थी। युवती गांव के किनारे स्थित बाग के पास पहुंची ही थी कि अचानक पहुंचे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद किसी तरह घर पहुंची युवती ने पूरी बात अपने परिवारीजनों को बताई। घटना से अवाक परिवारीजन युवती को लेकर तत्काल थाने आए।
युवती की तहरीर पर पुलिस ने उसके गांव के फूलचंद्र और कलीम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। प्रभारी एसओ रामकिशोर ने प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष विवेचना कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन