फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape in a moving car in ayodhya.

अयोध्या में चलती कार में युवती से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 25 Aug 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Aug 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
gangrape in a moving car in ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर

अयोध्या में हाईवे पर एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज करते हुए दो को मौके पर ही गिरफ्तार कर घटना में प्रयोग की गई कार भी बरामद कर ली है। घटना में शामिल एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में बालूघाट के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन


फैजाबाद शहर की रहने वाली समुदाय विशेष की 19 वर्षीय युवती ने पुलिस में दी। तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम 6 बजे उसके मित्र बृजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम लखोरी थाना रौनाही ने उसे फोन कर देवकाली ओवरब्रिज के नीचे बुलाया। वह मिलने पहुंची तो उसने अपनी कार में बैठने को कहा।
विज्ञापन


कार में पहले से ही हरिविजय सिंह निवासी लखोरी थाना रौनाही व सुनील कुमार सिंह निवासी सहनवा कोतवाली बैठे थे। आरोप है कि झांसा देकर कार में उसे बैठा लिया गया। जिसके बाद फोरलेन हाईवे पर बालूघाट के पास बृजेंद्र सिंह व उनके दोस्तों ने असलहे के दम पर चलती गाड़ी में गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के शोर मचाने पर गश्त कर रहे चीता मोबाइल के सिपाही मौके पर पहुंच गए और दो युवकों को तत्काल पकड़ लिया जबकि तीसरा युवक हरिविजय भागने में सफल रहा। कोतवाली प्रभारी अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि युवती ने तीनों युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

आरोपी युवक के साथ घूम रही थी युवती

gangrape in a moving car in ayodhya.
मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala

जांच में यह भी पाया गया है कि लड़की आरोपी युवक के साथ अयोध्या में घूम रही थी। सरयू घाट पर घूमने की बात सामने आई है। वह बृजेंद्र सिंह को पिछले दो वर्षों से जानती थी। मोबाइल पर बातचीत की भी जानकारी मिली है।

फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध दुराचार का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।

घटना की सूचना पर एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया भी अयोध्या पहुंचे और घटनास्थल जाकर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है, पुलिस तीसरे आरोपी की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed