यूपी में रेप की तीन घटनाएं, टूट गईं हैवानियत की हदें!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र चार लोगों ने दो युवतियों के साथ गैंगरेप किया। दोनों युवतियां आपस में ममेरी-फुफेरी बहन हैं। मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ मिलक और एसडीएम ने मौका मुआयना किया। ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि गांव में ही रामलीला चल रही है।
मंगलवार की शाम को उसकी बेटी व उसके रिश्तेदार की बेटी दोनों रामलीला देखने जा रही थी। इस बीच पास की एक महिला ने उनको अपने साथ रामलीला देखने जाने की बात कहकर अपने घर में बुला लिया।
आरोप है कि महिला ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद दूसरे कमरे में बैठे चार लोग उनके कमरे में घुस गए और उनके साथ बलात्कार किया। इसके बाद दोनों युवतियों ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी।
मां के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म
मुजफ्फरनगर में चरथावल थाना क्षेत्र की महिला से उसकी मां के सामने ही तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं हैवानियत के साथ दरिंदों ने इस घटना की अश्लील क्लिपिंग भी बना ली।
अब आरोपी क्लिपिंग के जरिए महिला को बदनाम करने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता ने अधिकारियों से शिकायत की। महिला की गुहार पर एडीएम प्रशासन ने चरथावल पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बुधवार को डीएम ऑफिस पहुंची चरथावल थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी शादी भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी से हुई थी। पति से मतभेद के चलते वह पांच माह से अपने मायके में रह रही थी।
यहां पति ने किया पत्नी का ही रेप
आरोपी ने वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर तलाकनामा पर हस्ताक्षर करा लिए थे। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार की भोर में गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, युवती की शादी छावनी थाना क्षेत्र के देवापुर निवासी विवेक यादव के साथ 25 अप्रैल 2012 को हुई थी। युवती गोंडा जनपद के एक डिग्री कॉलेज की छात्रा थी।
2014 में गवना से पूर्व उसके पति ने ससुराल वालों से परीक्षा दिलाने के लिए खुद बाइक से कॉलेज पहुंचाने का अनुरोध किया। पहले तो परिवार वाले हिचके, मगर बाद में मान गए।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि 15 मार्च 2014 को परीक्षा दिलाने ले जाते समय जीतीपुर गांव के निकट एक सुनसान स्थान पर विवेक ने अपनी पत्नी से गवना पूर्व ही जबरन शारीरिक संबंध बना लिया।