{"_id":"5c8771c9bdec2214666d6ee0","slug":"gajipur-police-caught-money-near-polytechnic-chauraha-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक चौराहे पर पुलिस टीम ने 11.30 लाख रुपये पकड़े, आयकर की टीम कर रही पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलीटेक्निक चौराहे पर पुलिस टीम ने 11.30 लाख रुपये पकड़े, आयकर की टीम कर रही पूछताछ
Tue, 12 Mar 2019 02:16 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 12 Mar 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
बैग में पकड़ा गया धन।
- फोटो : amar ujala
आचार संहिता के बीच 11.30 लाख रुपये लेकर जा रहे खनन कारोबारी को राजधानी की गाजीपुर पुलिस ने मंगलवार की सुबह पॉलीटेक्निक चौराहे पर पकड़ा। दस्तावेज मांगने पर कारोबारी ने कुछ बिल दिखाए। मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम को दस्तावेज सही नहीं मिलने पर रकम को थाने के मालखाने में जमा कर दिया गया है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।
पॉलीटेक्निक चौकी प्रभारी फिरोज आलम सिद्दीकी अपनी टीम के साथ चौराहे पर मंगलवार सुबह वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सुबह 11 बजे के करीब अयोध्या की तरफ से लेखराज की तरफ जाती हुई एक एसयूवी दिखी। पुलिस ने एसयूवी को भी चेक किया।
चेकिंग के दौरान एसयूवी में रखे एक बैग में 11.30 लाख रुपये पुलिस के मुताबिक, यह रकम अंसल गोल्फ सिटी में रहने वाले खनन कारोबारी राघवेंद्र दुबे लेकर जा रहे थे। रकम के बारे में वे सही जानकारी नहीं दे सके। खनन कारोबारी के मुताबिक, यह रकम पीजीआई के अंसल गोल्फ सिटी से लेकर लालबाग स्थित बंधन बैंक में जमा कराने केलिए ले जा रहे थे।

Trending Videos
तीन घंटे तक चले सवाल-जवाब, फिर रकम मालखाने भेजवाई गई
पुलिस के मुताबिक लोक सभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई है। इस दौरान बड़ी रकम लेकर जाते वक्त उससे संबधिंत दस्तावेज जरूरी हैं। दोपहर दो बजे के करीब पुलिस और इनकम टैक्स टीम की सहमति केबाद रकम को थाने के माल खाने में जमा करा दिया गया।
वहीं प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह केमुताबिक, रकम केबारे में जानकारी हासिल की जा रही है। रकम खनन कारोबारी कहां लेकर जा रहे थे। इतनी रकम ले जाते वक्त उनकेपास दस्तावेज क्यों नही थे? इसका पता जांच के बाद ही चलेगा, तब आगे की कार्रवाई होगी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन