{"_id":"ffcdb7d29ebcb678579e536dc58a82e7","slug":"frogery-for-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी का झांसा दे ठग ने मोहल्ले भर को ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी नौकरी का झांसा दे ठग ने मोहल्ले भर को ठगा
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Thu, 24 Oct 2013 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूखदार लोगों से संबंध के बल पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर शातिर ने मोहल्ले के कई लोगों से लाखों रुपये ले लिए।
विज्ञापन
नौकरी न मिलने पर जब लोगों ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ितों ने बुधवार को एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है।
इस पर उन्होंने ठाकुरगंज एसओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जरी-दरदोजी का काम करने वाले ठाकुरगंज के फरीदीपुर निवासी शकील ने बताया कि बेटी के निकाह को लेकर परेशान थे।
विज्ञापन
करीब चार महीना पहले मोहल्ले में ही रहने वाले शमशेर उर्फ शमशाद ने केनरा बैंक की लाटूश रोड शाखा में उन्हें चपरासी की नौकरी तथा बेटी की शादी के लिए सरकारी अनुदान दिलाने की बात कही थी।
विज्ञापन
खुद को एक पूर्व मेयर का करीबी बताकर शमशेर ने खर्चा-पानी मांगा। शकील ने किसी तरह रिश्तेदारों से उधार लेकर 40,000 रुपये उसे दे दिए। शमशेर ने कहा कि नौकरी मिलने पर दो महीने का वेतन लेगा।
हालांकि, नौकरी मिली न शादी के लिए अनुदान। शकील की पत्नी सबीना ने बताया कि कुछ हफ्ता पहले शमशेर ने फोन कर शादी के अनुदान के रूप में 75,000 रुपये पास होने की जानकारी देते हुए बैंक में अकाउंट खुलवाने की बात कही।
दो-तीन बार शकील को बैंक तक ले भी गया, हालांकि अंदर नहीं ले गया। कुछ दिन बाद फिर फोन कर अकाउंट खुलने की जानकारी दी।
सबीना के पूछने पर बताया कि वोटर आईडी और राशनकार्ड बनवाकर खुद ही खाता खुलवा दिया है। इसके बाद से अनुदान की रकम के लिए शमशेर के चक्कर लगा रहे हैं।
लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा। साथ ही सबीना ने आशंका जताई कि हो सकता है कि शमशेर ने फर्जी कागजात बनवाकर शादी अनुदान की रकम खुद ही हड़प ली हो।
इसी तरह मरी माता मंदिर बरौरा हुसैन बारी निवासी नसीम अहमद भी शमशेर का शिकार बने।
नसीम को बैंक में फील्ड अफसर का काम दिलाने के नाम पर 21,000 रुपये ले लिए। इसके साथ ही उसकी पत्नी बेबी सना को केनरा बैंक की मुंशी पुलिया शाखा में कैशियर का पद दिलाने के नाम पर 27,000 रुपये डकार लिए।
जरी कारीगर मोइन और एजाज से भी नौकरी दिलाने के नाम पर 25-25,000 रुपये हड़पे। शकील का कहना है कि शमशेर ने मुहल्ले के दर्जनों लोगों को ठगा है। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।