ठगों की ये करतूत पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सक्रिय ठगों की एक और हैरान करने वाली करतूत का खुलासा हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर ठगों ने पानीपत के दो युवकों को राजधानी बुलवाया और विधानभवन के गेट नंबर-नौ पर खड़े-खड़े ही उनके इंटरव्यू ले लिए।
युवकों से नौकरी के नाम पर रुपये वसूलने के बाद ठगों ने उन्हें डाक से नियुक्तिपत्र भेजने का झांसा देकर टरका दिया।
कई दिन बीतने के बाद भी जब नियुक्तिपत्र नहीं मिले तो ठगों को ढूंढते हुए युवक राजधानी पहुंचे और हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई।
नौकरी की तलाश में आए थे लखनऊ
पानीपत के बस्तृतनगर कच्चा कैंप निवासी मोहित अरोड़ा व उसका दोस्त अब्दुल इस ठगी का शिकार बने।
मोहित एक परिचित के जरिए नौकरी के लिए लखनऊ निवासी इस्लाम से मिलने आया था।
गत जुलाई में मोहित और अब्दुल राजधानी आए जहां अमीनाबाद के सेंट्रल होटल में उनकी मुलाकात इस्लाम से हुई।
इस्लाम ने दोनों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही।
रुपये लेकर कराया फर्जी मेडिकल
यहां सुभाषनगर के ओमबदन सिंह को स्वास्थ्य विभाग का अफसर बता परिचय कराया।
मोहित का कहना है कि ज्वाइनिंग लेटर न मिलने पर इस्लाम से संपर्क किया गया तो उसने टरकाना शुरू कर दिया।
ठगी के शिकार को रुपये देने के बहाने बुलाकर पीटा
बापू भवन में नौकरी का झांसा देकर ठगी के मामले में शुक्रवार शाम बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले।
बापू भवन के आरआई इकबाल अहमद ने एक प्रमुख सचिव के अनुसेवक भानु प्रताप यादव और खदरा निवासी युवक हेमंत कटियार को हुसैनगंज पुलिस के हवाले कर दिया।
हेमंत ने भानु पर नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर उसे टरका दिया।