फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud on the name of insurance.

फर्जी प्रीमियम पॉलिसी के नाम पर लाखों उड़ाए

Wed, 10 Sep 2014 03:04 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Sep 2014 03:04 AM IST
विज्ञापन
fraud on the name of insurance.

गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) कानपुर में तैनात डॉक्टर के आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट से 2,42,394 रुपये निकल गए। डॉक्टर ने बैंक और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के अफसरों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


आरोप है कि बैंक ने उनके नाम से नौ फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी कर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर लिए। शिकायत पर बैंक की सीईओ चंदा कोचर ने कस्टमर की गलती बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। राजाजीपुरम निवासी कैंसर सर्जन मो. अतहर पहले केजीएमयू में तैनात थे।
विज्ञापन


वर्ष 2009 में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कानपुर स्थित जीएसवीएम से जुड़ गए। इससे पहले राजधानी में तैनाती के दौरान आईसीआईसीआई बैंक की हजरतगंज शाखा में अकाउंट खुलवाया था। शुरू में इस अकाउंट का उपयोग डीमैट के लिए किया, लेकिन बाद में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ने नहीं दिया पॉलिसी नंबर

fraud on the name of insurance.

नवंबर में बैंक की तरफ से किसी ने फोन कर अकाउंट में कुछ समस्या होने की जानकारी दी। अतहर के बैंक पहुंचने पर इंश्योरेंस पॉलिसी का भुगतान न होने की जानकारी दी गई। इस पर उन्होंने बैंक से कभी कोई पॉलिसी न लेने की बात कही। जबकि बैंक अफसर ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल से नौ पॉलिसी खरीदे जाने की बात कही।

हालांकि, पॉलिसी का नंबर मांगने पर बैंक अफसर बगलें झांकने लगे। कोई स्पष्ट जवाब न मिलने पर उन्होंने अपने अकाउंट का स्टेटमेंट निकलवाया। प्रीमियम के रूप में खाते से 2,42,394 रुपये ऑनलाइन निकलने का पता चला।

इसके बाद उन्होंने बैंक की सीईओ चंदा कोचर से फोन पर बातचीत की।कोचर ने पूरा ब्यौरा भेजने की बात कहते हुए दस दिन का वक्त मांगा। हालांकि, दस दिन बाद बैंक की तरफ से आए ई-मेल में अतहर को ही जिम्मेदार ठहराते हुए अफसरों ने पल्ला झाड़ लिया।

इसके बाद अतहर ने हजरतगंज कोतवाली में आईसीआईसीआई बैंक की हजरतगंज शाखा के मैनेजर और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई।

बांड मिले न एसएमएस अलर्ट आया

fraud on the name of insurance.

पीड़ित डॉक्टर के अनुसार उन्होंने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल से कभी कोई पॉलिसी नहीं ली। इसके बाद भी बैंक ने 15 से 20 साल की नौ पॉलिसी उनके नाम बेच दी और उन्हें पता तक नहीं चला।

पॉलिसी लेने पर बैंक या कंपनी की तरफ से बांड दिया जाता है, डॉक्टर अतहर को कोई बांड भी नहीं मिला। उन्होंने फर्जीवाड़े में बैंक अफसरों की मिलीभगत की आशंका जताई है।

डॉक्टर के अनुसार अकाउंट से एक रुपये का भी ट्रांजेक्शन होने पर एसएमएस अलर्ट आता है। पॉलिसी के प्रीमियम के तौर पर करीब ढाई लाख रुपये निकलने के बावजूद एक भी एसएमएस अलर्ट नहीं आया।

आरोप है कि ऐसा बैंक अधिकारियों की मिलीभगत के बिना मुमकिन नहीं। अफसरों ने ऐसी व्यवस्था की होगी कि रुपये निकलने का एसएमएस न पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed