फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud on the name of giving jobs in Adani group.

अडानी ग्रुप में नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वालों पर केस दर्ज, जानें- कैसे लिए गए पैसे

Sun, 14 Mar 2021 12:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Mar 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
fraud on the name of giving jobs in Adani group.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

साइबर जालसाजों ने अडानी ग्रुप के नाम पर फर्जी वेबसाइट पर एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देते हुए कई बेरोजगारों को अपने जाल में फंसाया था। इसकी जानकारी होने पर अडानी ग्रुप की अहमदाबाद की आईटी कंपनी ने इस जालसाजी को पकड़ा था। अडानी ग्रुप के वरिष्ठ प्रबंधक श्रवण कुमार ने सरोजनीनगर थाने में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। साइबर सेल जांच कर रहा है।

विज्ञापन


सरोजनीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह के मुताबिक, अडानी ग्रुप के वरिष्ठ प्रबंधक श्रवण कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में आरोप है कि फर्जी तरीके से कुछ अज्ञात लोगों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर अडानी लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट और चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट में नौकरी दिलवाने का विज्ञापन निकाला। हजारों बेरोजगारों ने आवेदन के साथ ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया। जबकि अडानी ग्रुप का इससे कोई भी लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

इस तरह लिए गए थे पैसे

मालूम हो कि अडानी ग्रुप ने एयरपोर्ट पर सुविधाओं का जिम्मा संभाला है। इसी का फायदा उठाते हुए जालसाजों ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गेस्ट रिलेशन अफसर और ग्राउंड स्टाफ के पदों के लिए नौकरी निकाली थी। इसमें जालसाजों ने वेबसाइट और फेसबुक का इस्तेमाल किया गया।

इस दौरान दस्तावेज की जानकारी देने के साथ 1100 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करने के लिए कहा गया था। यही नहीं इससे पहले भी फॉर्म भरने के बाद 70 से 80 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करने के लिए कहा गया था। बहुत से बेरोजगारों ने आवेदन किया जो ठगी के शिकार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed