फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud in the name of women

फ्रेंडशिप की आड़ में ऐसे होता 'फ्रॉडशिप'

Sun, 02 Mar 2014 09:01 AM IST
अतुल भारद्वाज/अमल उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज/अमल उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Mar 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of women

नाम फ्रेंडशिप क्लब। काम विज्ञापन देकर लोगों को खूबसूरत फ्रेंडशिप के नाम पर लुभाना। झांसे में आकर फोन करने वाले को महिला क्लाइंट के मसाज के नाम पर फांसना। सपने दिखाना कि जो कमाई होगी उसमें तीस फीसदी कंपनी का तो 70 फीसदी आपका।

विज्ञापन


जो फंसा उसे बाकायदा अपना अकाउंट नंबर देकर मेंबरशिप के पैसे वसूलना। राजधानी के एक दरोगा ने इस नेटवर्क के झांसे में आकर करीब सवा लाख रुपये गंवा दिए।  इस नेटवर्क की पड़ताल में चौंकाने वाली बातें सामने आईं। फ्रेंडशिप के नाम पर सेक्स तक के ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


लुभावने विज्ञापनों में छपने वाले नंबरों पर बात करने पर सभी ने महिलाओं से दोस्ती कराने के नाम पर एक तयशुदा रकम अकाउंट में जमा कराने की बात की। ऑफिस की जानकारी मांगी तो मना कर दिया। गोल्डन फ्रेंडशिप के नाम से छपे विज्ञापन के नंबर पर जब कॉल की तो उसने अपना पूरा ऑफर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन क्लाइंट और कंपनी के बारे में जानकारी देने से मना करते हुए बैंक अकाउंट में पैसा जमा करने के लिए कहा। फोन उठाने वाले शख्स ने  बताया कि वह कंपनी का मालिक नहीं है। वह तो केवल नौकरी कर रहा है। हालांकि, सर्विस के लिए क्लाइंट उसने अपने ही माध्यम से दिलाने की बात कही।

गोल्डन फ्रेंडशिप से बोल रहे हैं-एग्जीक्यूटिव:हां। (खुद ही जानकारी देना शुरू), आपको क्लाइंट को सर्विस देने के लिए पहले मेंबरशिप लेनी होगी। इसके लिए दो-तीन हजार और पांच-दस हजार रुपये के पैकेज हमारे पास हैं। इनमें आपको मसाज देने से लेकर सेक्स तक  की सर्विस देनी होगी।

पैसे कैसे जमा करने होंगे-एग्जीक्यूटिव:हम आपको यूनियन बैंक में अपना अकाउंट नंबर दे देंगे। मैं आपको मैसेज कर दूंगा। आज तो शनिवार है और कल रविवार। अब तो सोमवार को ही आप पैसे जमा करा पाओगे। ऐसे में आपकी मेंबरशिप सोमवार के बाद ही,इसके बाद ही हम आपको क्लाइंट की जानकारी दे पाएंगे।

एग्जीक्यूटिव : आपका नाम क्या है और कहां से हैं-मैं विकास भारद्वाज बोल रहा हूं लखनऊ से। एग्जीक्यूटिव:आपको बैंक एकाउंट का नंबर भेज रहा हूं। इसमें पैसे जमा करा दीजिए..फोन कट।

आपका मैसेज मिल गया,लेकिन बैंक अकाउंट कहां का है-एग्जीक्यूटिव:आप को क्या नेट बैंकिंग से ट्रांसफर करना है। ऐसा है तो हम आपको आईएफएससी कोड भेज देते हैं। अकाउंट मालिक के नाम पर है। अब कहां खोला गया? यह मुझे नहीं पता।

मुझे अपने काम के बारे में कैसे पता चलेगा-एग्जीक्यूटिव:अरे आप चिंता मत करिए। आप केवल 3,000 रुपये ही जमा करा दीजिए। हम तो आपको ऐसे क्लाइंट के पास भेजेंगे। सर्विस चार्ज हम तय करेंगे। 30 प्रतिशत हमारा 70 प्रतिशत आपका।


15 से 20 हजार एक दिन में कमाई का झांसा
झांसेबाज अपने रैकेट को कंपनी-एजेंसी जैसे नाम देते हैं जिससे लोग आसानी से उनके जाल में फंस सकें। कुछ तथाकथित एजेंसियां तो एक ही दिन में 15 से 20 हजार रुपये तक की कमाई का वादा कर लोगों को अपना शिकार बना रही हैं। तो कुछ  महिला मित्रों के साथ वक्त गुजारने की बात कह कर फांस रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed