फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud in PM awas yojna in Lucknow.

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लाखों की ठगी

Sun, 16 Apr 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Apr 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
fraud in PM awas yojna in Lucknow.
- फोटो : demo pic

लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जालसाजी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने योजना का फार्म बेचने के लिए कैनोपी लगाई। आसान किस्तों में सस्ते मकान की चाह में पहुंचे लोगों से कैशलेस ट्रांजेक्शन के नाम पर पीओएस मशीन में एटीएम कार्ड स्वैप कराए।

विज्ञापन


फिर नोएडा में एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर कई खातों से लाखों रुपये उड़ा लिए। जालसाजी का शिकार बने सात लोगों ने अलीगंज थाने में केस दर्ज कराया। कई लोगों ने साइबर क्राइम सेल व अफसरों से शिकायत की है।
विज्ञापन


एसओ अलीगंज अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, दो व्यक्तियों ने अलीगंज में कपूरथला चौराहे के पास मंगलवार व बुधवार को कैनोपी लगाई। पीएम आवास योजना के तहत सस्ते मकान का दावा करके 25 रुपये में आवेदनपत्र बेचे। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाजों ने सभी से एटीएम कार्ड स्वैप कराकर आवेदनपत्र की फोटोकॉपी थमाई। इसके बाद उनके एटीएम कार्ड के क्लोन बनाकर शुक्रवार रात से रकम उड़ानी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार ठगी के शिकार लोगों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है।

खाते से पैसे निकलने का एसएमएस आया तो खुला मामला

fraud in PM awas yojna in Lucknow.
ठगी के शिकार अरविंद, अजय गुप्ता व अमित परमार - फोटो : amar ujala

जालसाजी के के शिकार बने अलीगंज के अजय गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात 10:44 बजे मोबाइल पर एसएमएस आया कि उनके खाते से 12 हजार रुपये निकाले गए हैं। रुपये नोएडा के एटीएम बूथ से निकाले गए। उनके खाते में सिर्फ 61 रुपये बचे थे।

- एक रीयल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी अमित परमार के खाते से शुक्रवार रात 10:46 बजे 10500 रुपये उड़ाए गए। यह रकम भी नोएडा के एटीएम से निकाली गई।

- चांदगंज निवासी अरविंद कुमार सिंह के एटीएम का क्लोन बनाकर शुक्रवार रात 3:27 बजे नोएडा के एटीएम से 25 हजार रुपये उड़ाए गए।

- माल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दिनेश पांडेय के एटीएम से कई बार में 90 हजार उड़ा लिए।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
एटीएम से रकम उड़ाए जाने की शिकायतों का सिलसिला शुरू होने पर पुलिस ने शनिवार को छानबीन शुरू की। पता चला कि एक जालसाज ने अपना नाम मोहित गुप्ता बताया था। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed