फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud in lucknow

सऊदी अरब भेजने के नाम पर 27 हजार ठगे

Sat, 28 Sep 2013 08:36 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 28 Sep 2013 08:36 AM IST
विज्ञापन
fraud in lucknow

मोहनलालगंज में जालसाज ने एक युवक को सऊदी अरब में अच्छी नौकरी का झांसा दिया और पासपोर्ट व वीजा बनवाने के बहाने 27 हजार रुपये ऐंठ लिए।

विज्ञापन


दो महीने बाद भी काम न होने पर युवक ने तगादा किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित युवक के बहनोई ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांव सिसेंडी के मजरा टिकरा निवासी रामस्वरूप ने गांव के ही विजय कुमार के साले सरजीत को सऊदी अरब में अच्छी नौकरी का झांसा दिया और 27 हजार रुपये झटक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने बाद भी पासपोर्ट व वीजा न बनने पर सरजीत व विजय ने शुक्रवार को तगादा किया। इस पर रामस्वरूप ने दोनों को धमकाकर भगा दिया। इसके बाद विजय कुमार ने थाने में शिकायत की है।

जालसाजों ने अलग-अलग स्थानों पर फाइनेंस व इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट बनाकर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की ठगी की और अंडरग्राउंड हो गए। ठगी का शिकार बने लोग अब एजेंटों को घेर रहे हैं। रोजगार के लालच में फंसे एजेंटों ने पुलिस से गुहार लगाई है।

50 से अधिक एजेंट बनाए
जालसाजों ने इंदिरानगर के तकरोही, ऐशबाग के हैदरगंज चौराहा, बाराबंकी आदि स्थानों पर सुराहा माइक्रो फाइनेंस व लाइफ वेलफेयर सोसाइटी नाम से कंपनी खोली। इसमें 50 से अधिक एजेंट बनाए।

उन्हें लोगों से दस से पांच सौ रुपये तक हर रोज जमा कराकर मुनाफा कमाने की लुभावनी योजना समझायी। मजदूरी व फुटकर काम करने वाले सैकड़ों लोगों ने एक साल तक 10-20 रुपये रोजाना जमा किए।


जालसाजों ने 10 रुपये रोजाना जमा करने वाले निवेशकों को साल भर बाद 4015 रुपये देने का वादा किया था। साथ ही एजेंट को 12 प्रतिशत कमीशन देने का झांसा दिया। एजेंटों ने सैकड़ों निवेशकों को कंपनी से जोड़ लिया।

रकम लौटाने का नंबर आने पर जालसाज अंडरग्राउंड हो गए। बाद में स्थान बदल कर दूसरी कंपनी खोलकर नए सिरे से जाल फैलाना शुरू कर दिया। ठगी का शिकार बने निवेशकों ने अपनी रकम के लिए एजेंटों की घेराबंदी की।

झांसे में आकर एजेंट बने कमलेश कुमार, देवकी नंदन, राजिया बानो, राधा, नाजमा बानो, आशा देवी, श्यामा, अनिल कुमार गौतम, बबली, उर्मिला देवी आदि ने इंदिरानगर थाने में शिकायत की। हालांकि कोई नतीजा न निकलने पर एसएसपी से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed